
केपी ओली का पासपोर्ट हो सकता है सस्पेंड, नेपाल में बड़े नेताओं की संपत्ति की भी होगी जांच
AajTak
नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की की अगुवाई में कैबिनेट बैठक हुई. इसमें पूर्व पीएम केपी ओली, पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक और अन्य नेताओं के पासपोर्ट सस्पेंड करने का प्रस्ताव रखा गया. शेर बहादुर देउवा और उनकी पत्नी आरजू देउवा सहित कई पूर्व मंत्रियों की अवैध संपत्ति की जांच के आदेश भी दिए गए हैं. जांच डिपार्टमेंट ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग इन्वेस्टिगेशन को सौंपी गई है.
नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की अगुवाई में सरकार की अहम कैबिनेट मीटिंग हुई. सूत्रों के मुताबिक बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली, पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक समेत कई नेताओं का पासपोर्ट सस्पेंड करने का प्रस्ताव रखा गया. गृहमंत्री ओमप्रकाश अर्याल ने प्रस्ताव रखा. इस दौरान शेर बहादुर देउवा और आरजू देउवा के विदेश जाने पर रोक लगाने का प्रस्ताव भी रखा गया. इतना ही नहीं, पिछली ओली सरकार के मंत्री और अन्य दलों के बड़े नेता पर निगरानी रखने का प्रस्ताव भी रखा गया.
कैबिनेट ने पिछली ओली सरकार के मंत्रियों की अवैध संपत्ति की जांच का आदेश दिया है. जांच का काम डिपार्टमेंट ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग इन्वेस्टिगेशन को सौंपा गया है. इसमें पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा और उनकी पत्नी आरजू देउवा समेत कई मंत्रियों के घर में मिले करोड़ों रुपए के जले नोट का मामला भी शामिल है. इसके साथ ही पूर्व ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का के खिलाफ भी जांच होगी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









