
केदारनाथ में प्यार का इजहार, गुस्सा जायज है या निराधार?
AajTak
विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों को पिकनिक स्पॉट बना दिया गया है. जहां लोग मोबाइल पर रील बनाने में जुटे हुए हैं. वायरल वीडियो को लेकर लोग इसलिए भड़क गए हैं कि धार्मिक स्थान पर इस तरह का प्रपोजल नहीं दिया जाना चाहिए.
उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ मंदिर परिसर में राइडर गर्ल विशाखा ने अपने पार्टनर रजत प्रताप सिंह के सामने घुटनों पर बैठकर अपने प्यार का इज़हार कर दिया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया और बवाल मच गया. वीडियो को देखने वाले लोग आहत हैं. उनका मानना है कि रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी मर्यादा भूल रहे हैं. बात यहां तक पहुंच गई है कि धार्मिक स्थलों पर मोबाइल फोन को बैन किये जाने की मांग तेज है.
विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों को पिकनिक स्पॉट बना दिया गया है. जहां लोग मोबाइल पर रील बनाने में जुटे हुए हैं. विशाखा के वायरल वीडियो को लेकर लोग इसलिए भड़क गए हैं कि धार्मिक स्थान पर इस तरह का प्रपोजल नहीं दिया जाना चाहिए. इस तरह की हरकतों से लोग धर्म के साथ खिलवाड़ के अलावा और कुछ नहीं कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि यह सब कुछ लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए करते हैं.
ऐसे में विशाखा और रजत के इस वीडियो को स्क्रिप्टेड भी बताया जा रहा है. लेकिन इन सब चर्चाओं के दौरान हमें यह भी समझना होगा कि कपल के बीच धार्मिक स्थलों पर इज़हार का दौर नया नहीं है. भारतीय परंपराओं पर अगर एक नजर डालें तो हम पाएंगे कि ज्यादातर अरेंज मैरिज से पहले लड़का-लड़की पहली बार मंदिर में ही मिलते हैं. आज भी उनकी पहली मुलाक़ात के लिए धार्मिक स्थल को ही चुना जाता है. जहां दो लोग एक दूसरे को अपना जीवनसाथी चुनते हैं.
किसी मंदिर की भूमिका इतनी ही नहीं है बल्कि आज भी आर्य समाज मंदिर में पूरी रीति-रिवाज के साथ दो शादियां भी कराई जाती हैं, जिसे कानूनी तौर पर भी स्वीकार किया गया. बिहार के भागलपुर में स्थित बूढ़ानाथ मंदिर को लेकर तो अनोखी मान्यता है. माना जाता है कि इस शिव मंदिर में हुई शादी कभी नहीं टूटती, जिसकी वजह से यहां शादी करने वाले जोड़ों की लाइन लगी रहती है.
किसी भी रिश्ते की शुरुआत के लिए धार्मिक स्थल से पवित्र दूसरी कौन सी जगह होगी. शायद इसीलिए विशाखा ने रजत को अपनी दिल की बात कहने के लिए ऐसा ही एक धर्मिक स्थल चुना और दोनों हमेशा हमेशा के लिए एक हो गए.
विशाखा एक निडर लड़की हैं, वो चाहतीं तो अपने प्यार के इज़हार के लिए कोई भी एडवेंचर चुन सकती थीं, लेकिन उन्होंने सब कुछ दरकिनार कर ईश्वर को अपने प्यार का साक्षी बनाया. कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड है, यानी सोच समझ कर पूरी प्लानिंग के साथ ऐसा किया गया है. अगर ऐसा है, तो भी इसमें दिक्कत क्या है? हां यह दिक्कत तब हो सकती थी जब यह कपल मंदिर परिसर में कोई अश्लील हरकत कर रहा होता, प्यार के इज़हार और अश्लील हरकत में फर्क होता है. और वीडियो में मुझे किसी भी तरह की अश्लीलता नहीं नजर आई.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











