
केदारनाथ-बद्रीनाथ में जमकर हो रही बर्फबारी, चारधाम यात्रियों के लिए ये गाइडलाइंस जारी
AajTak
Uttarakhand Weather Today: देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं दूसरी ओर बारिश और बर्फबारी केदारनाथ के यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है. मौसम के मिजाज को देखते हुए तीर्थयात्रियों के लिए गाइडलाइंस जारी की गई हैं.
उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में बारिश एवं बर्फबारी की गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं. मौसम के इस मिजाज को देखते हुए अधिकारियों ने चारधाम तीर्थयात्रियों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है. मौसम को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों से सुरक्षा के लिए फिलहाल जहां हैं वहीं रहने की अपील की है.
यात्रियों के लिए गाइडलाइंस मौसम विभाग ने 3,500 मीटर से ऊपर स्थित स्थानों पर ओलावृष्टि, बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी करते हुए राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि तीर्थयात्रियों, विशेष रूप से केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम की जानकारी लेने और ठहरने की पहले से व्यवस्था करने के बाद ही यात्रा पर आगे बढ़ें, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े.
मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन के लिए राज्य में अलर्ट जारी किया है. इस दौरान हिमालयी क्षेत्र के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी या बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं. केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि वो मौसम अच्छा होने के बाद ही यात्रा के लिए प्रस्थान करें.
05 मई तक रजिस्ट्रेशन पर रोक बेमौसम बर्फबारी के चलते केदारनाथ धाम की व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई हैं. हालांकि, इस बिगड़े मौसम में भी यात्रा जारी है. सुबह से ही भक्त केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं और भीषण ठंड और बर्फबारी में बाबा केदार के दर्शन के लिए लाइन में लगे हैं. केदारनाथ में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण अब केदारनाथ धाम के लिये ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर पांच मई तक रोक लगा दी गई है.
उत्तराखंड के अन्य इलाकों के मौसम का हालदेहरादून: मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 02 मई को देहरादून में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, देहरादून में आज गरज के साथ एक या दो बार बारिश देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग की मानें तो देहरादून में इस पूरे हफ्ते बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं.
औली: मौसम विभाग की मानें तो औली में आज न्यूनतम तापमान 9.2 और अधिकतम तापमान 15.6 दर्ज किया जा सकता है. वहीं, औली में आज बादलों का डेरा रहेगा और गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग के मुताबिक, औली में भी इस पूरे हफ्ते गरज के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










