
केजरीवाल ने दिखाया ED को ठेंगा, BJP ने बोला हमला- घोटाले के सरगना हैं!
AajTak
दिल्ली शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जारी समन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कानून के तहत जो भी जरूरी होगा हम करेंगे. आपको बता दें कि केजरीवाल के खिलाफ ईडी ने चौथा समन शनिवार को जारी किया था और उन्हें 18 जनवरी यानी आज पेश होने के लिए कहा था. वैसे दिल्ली के सीएम का आज भी ईडी के सामने पेश होना मुश्किल ही लग रहा है क्योंकि वह 3 दिनों के गोवा दौरे पर हैं. बीजेपी ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर हमला बोला ..। ईडी के सामने पेशी से इनकार पर बीजेपी ने कहा कि - केजरीवाल शराब घोटाले के सरगना हैं इसलिए ईडी से थर-थर कांप रहे हैं ..। इससे पहले केजरीवाल ने ईडी को बीजेपी की जांच एजेंसी बताते हुए समन पर ही सवाल किया था..।

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










