
'केजरीवाल जी जेल भी चले जाएंगे तो वहीं से सरकार चलेगी...', बैठक में विधायकों ने सीएम से की इस्तीफा नहीं देने की गुजारिश
AajTak
दिल्ली में विधायक और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अलग-अलग गिरफ्तारी से अरविंद केजरीवाल पर दबाव बनाया जाता है, ताकि ये इस्तीफा दें और सत्ता ली जाए. लेकिन सभी विधायकों ने कहा कि चाहे पुलिस कस्टडी से सरकार चले या जेल से अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली की सत्ता चलाएंगे वे ही मुख्यमंत्री रहेंगे, क्योंकि वोट उन्हीं के नाम पर मिला है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज आम आदमी पार्टी के विधायकों संग अहम बैठक की. इस दौरान सभी विधायकों ने कहा कि भाजपा को अगर किसी पार्टी से समस्या है तो सबसे ज्यादा AAP से है. अब सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी है. ऐसे में साफ है कि भाजपा को अरविंद केजरीवाल से डर है और वे चाहते हैं कि केजरीवाल को दिल्ली की सत्ता से हटाया जाए.
दिल्ली में विधायक और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अलग-अलग गिरफ्तारी से अरविंद केजरीवाल पर दबाव बनाया जाता है, ताकि ये इस्तीफा दें और सत्ता ली जाए. लेकिन सभी विधायकों ने कहा कि चाहे पुलिस कस्टडी से सरकार चले या जेल से अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली की सत्ता चलाएंगे वे ही मुख्यमंत्री रहेंगे, क्योंकि वोट उन्हीं के नाम पर मिला है.
'जेल से चलेगी सरकार, अधिकारी वहीं आएंगे'
सौरभ भारद्वाज ने बताया कि कानून और संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि एक सिटिंग सीएम को ट्रायल के नाम पर जेल में डालने की कोशिश की जाए और इसके लिए इस्तीफा लिया जाए. सौरभ भारद्वाज ने बताया कि हमने बैठक में कहा कि अरविंद जी ही मुख्यमंत्री रहें, अधिकारी जेल में ही जाएंगे, हम कैबिनेट मंत्री भी वहीं काम कराने जाएंगे और जैसा माहौल है हो सकता है कि हम सब जेल ही चलें जाएं. ऐसा हुआ तो भी वहीं से सरकार चलेगी. वहीं अधिकारी को बुलाएंगे और जो विधायक बाहर रहेंगे वे जमीन पर काम करेंगे.
'दिल्लीवालों ने सीएम चुना है और वे ही सीएम रहें...'
इसके अलावा दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि हम लोगों के बीच जा रहे हैं, लोग यह बात कह रहे हैं कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के साथ ज्यादती हो रही है. इसीलिए आज सब विधायकों ने सीएम से आग्रह किया कि वे भले जेल चले जाएं, लेकिन सीएम वे ही रहें. दिल्लीवालों ने उन्हें सीएम चुना है और वे ही सीएम रहें. आतिशी ने कहा कि हम कोर्ट जाकर परमिशन लेंगे कि जेल में ही कैबिनेट मीटिंग हो. सीएम ने कहा कि वे हमारे प्रस्ताव पर पार्षदों से चर्चा करेंगे और पंजाब के विधायकों से भी चर्चा करेंगे.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






