
केजरीवाल को अब CBI ने तिहाड़ जेल से किया गिरफ्तार, जमानत पर कल SC में होनी है सुनवाई
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय एजेंसी सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई ने सोमवार को उनसे जेल में ही दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में पूछताछ की थी और उनके बयान रिकॉर्ड किए थे. AAP सांसद संजय सिंह का कहना है कि सीएम को (मनी लॉन्ड्रिंग केस में) सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की पूरी संभावना थी, और इससे पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से संबंधित मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया है. ईडी मामले में सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले उन्हें गिरफ्तार किया गया है. बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है.
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में ही सीबीआई ने तिहाड़ जेल में सीएम केजरीवाल से मंगलवार को पूछताछ की थी. इसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उनका बयान रिकॉर्ड किया गया है. उन्हें कल बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा और एजेंसी उनकी कस्टडी मांगेगी.
AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि सरकार अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बड़ी साजिश रच रही है. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ सीबीआई ने झूठा मुकदमा गढ़ा है.
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की पूरी संभावना है. इससे पहले केंद्र की BJP सरकार ने CBI के साथ मिलकर केजरीवाल जी के खिलाफ झूठा मुकदमा तैयार करके उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश रची है."
संजय सिंह ने कहा, "पूरा देश बीजेपी और केंद्र सरकार का अत्याचार और अन्याय देख रहा है. पूरा देश अरविंद केजरीवाल के साथ बीजेपी की ज्यादती के खिलाफ खड़ा है और एक साथ मिलकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएगा."

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









