
केजरीवाल के साथ विभव को देख स्वाति मालीवाल ने दर्ज कराई शिकायत, पहले संजय सिंह ने दिया था कार्रवाई का भरोसा
AajTak
पुलिस ने आरोपी विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और शुक्रवार को स्वाति के मजिस्ट्रेट के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए गए हैं. इस बीच यह बात सामने आई है कि लखनऊ एयरपोर्ट पर आरोपी विभव को अरविंद केजरीवाल के साथ देखने के बाद स्वाति मालीवाल ने शिकायत करने का फैसला किया था.
दिल्ली सीएम आवास में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी का मामले तूल पकड़ता जा रहा है. पुलिस ने आरोपी विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और शुक्रवार को स्वाति के मजिस्ट्रेट के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए गए हैं. इस बीच यह बात सामने आई है कि गुरुवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर आरोपी विभव को अरविंद केजरीवाल के साथ देखने के बाद स्वाति मालीवाल ने पुलिस से लिखित शिकायत करने का फैसला किया. हालांकि आज मुंबई पहुंचे केजरीवाल के साथ विभव नहीं देखे गए.
दरअसल, स्वाति मालीवाल के करीबी सूत्र ने बताया कि विभव को लखनऊ एयरपोर्ट पर अरविंद केजरीवाल के साथ देखा गया था. इसके बाद ही स्वाति मालीवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया था. जबकि इससे पहले संजय सिंह के आश्वासन के बाद मालीवाल गुरुवार तक शांत थीं. संजय सिंह मालीवाल के संपर्क में थे. लेकिन मालीवाल को झटका तब लगा जब उन्होंने विभव को दिल्ली के सीएम के साथ देखा और उनके कार्रवाई के वादे पर सवालिया निशान लगा दिया कि यह महज एक दिखावा था. यही कारण है कि मालीवाल को लिखित रूप में अपना पक्ष रखना पड़ा.
उधर, सीएम आवास में हुए इस घटनाक्रम का एक कथित वीडियो भी वायरल हुआ है. दावा किया गया है कि यह वीडियो 13 मई को मालीवाल के साथ हुई घटना का है. हालांकि इस वीडियो को लेकर स्वाति मालीवाल ने सवाल उठाए हैं. सोशल मीडया पोस्ट में उन्होंने कहा है कि हर बार की तरह इस बार भी राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. अपने लोगों से ट्वीट करवाकर, आधी-अधूरी बिना संदर्भ की वीडियो चलाकर इसे लगता है कि ये इस अपराध को अंजाम देकर खुद को बचा लेगा. कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला? घर के अंदर की और कमरे की सीसीटीवी फुटेज की जांच होते ही सत्य सबके सामने होगा. जिस हद तक गिर सकता है गिर जा, भगवान सब देख रहा है. एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी.
वहीं आम आदमी पार्टी ने भी इस वीडियो को री-पोस्ट करते हुए लिखा- 'स्वाति मालीवाल का सच'
क्या है इस कथित वीडियो में?
इस वीडियो में दिख रहा है कि स्वाति मालीवाल सीएम हाउस के अंदर बैठी हैं, जहां कुछ कर्मचारी उन्हें बाहर जाने को कहते हैं. इस दौरान वह विभव पर गुस्सा हो रही है. वह कहती हैं कि आज मैं इन सब लोगों को बताऊंगी, जो करना है करो, तुम्हारी भी नौकरी खाऊंगी. आप मेरी डीसीपी से बात कराइए अभी के अभी. मैं एसएचओ सिविल लाइंस से बात करूंगी पहले. जो होगा यहीं होगा. मुझे हाथ लगाया तो आप लोगों की भी नौकरी खाऊंगी. इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारी स्वाति से रिक्वेस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. इस पर स्वाति कहती हैं, 'मैंने अभी 112 पर कॉल कर दी है, पुलिस को आने दीजिए, उसके बाद बात करते हैं. ' इस पर कर्मचारी कहते हैं कि पुलिस भी तो बाहर ही आएगी, यहां तक नहीं आएगी ना? स्वाति कहती हैं नहीं अब जो होगा अंदर ही होगा, अंदर आएगी. कर्मचारी स्वाति से बाहर आने का आग्रह करते है तो वह कहती हैं, 'फेंक दो उठाकर..आप फेंक दो.. ये गंजा साला..'

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






