
केजरीवाल के घर हंगामे को लेकर तेजस्वी सूर्या से हुई पूछताछ, सांसद ने किया इनकार
AajTak
सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर तोड़फोड़ करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या से पूछताछ की. सूत्रों के मुताबिक ये पूछताछ करीब दो घंटे तक चली.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) के घर पर हंगामा और तोड़फोड़ करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या (BJP MP Tejashwi Surya) को नोटिस दिया था और टीम उनके पास भी पहुंची थी.
इस मामले में दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि पहले पुलिस ने इस मामले में तेजस्वी सूर्या को नोटिस दिया, फिर पुलिस की एक टीम दिल्ली में उनके पास भी गई. तेजस्वी दिल्ली में जहां रुके थे, वहां सिविल लाइन थाने की टीम गई थी. ये टीम करीब 20 दिन पहले तेजस्वी के पास गई थी.
दरअसल, फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में बयान दिया था. इसका बीजेपी ने जमकर विरोध किया था. इसके बाद बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री निवास पर जाकर हंगामा किया था. प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ भी हुई थी.
इस प्रोटेस्ट को तेजस्वी सूर्या लीड कर रहे थे. उस दौरान पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार भी किया था. हालांकि हाईकोर्ट ने बाद में उन्हें जमानत दे दी थी. इस मामले में तेजस्वी सूर्या को भी नोटिस दिया गया था.
पुलिस ने बताया कि 30 मार्च को सीएम केजरीवाल के घर के बाहर हंगामे के बाद FIR दर्ज की गई थी. इस मामले में 8 लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था. बाकी लोगों के नाम जांच में आने पर लोगों से पूछताछ की गई थी. इसी क्रम में तेजस्वी सूर्या के पास भी दिल्ली पुलिस पहुंची थी.
सांसद तेजस्वी का बयान आया इस मसले पर तेजस्वी सूर्या का रिएक्शन भी आया है. तेजस्वी ने कहा है कि वो फिलहाल बेंगलुरु में हैं और अपने चुनावी क्षेत्र में जॉब मेले में बिजी हैं. तेजस्वी ने हालिया पूछताछ से जुड़ी जानकारी को सही नहीं बताया है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







