
केजरीवाल का iPhone अनलॉक कराने Apple के पास पहुंची ED, जानिए क्या बोली कंपनी?
AajTak
Delhi CM Arvind Kejriwal को लेकर नई जानकारी सामने आई है. जहां ED Apple के पास पहुंची है और उसने केजरीवाल के iPhone को खोलने में मदद मांगी है, तो कंपनी ने इस पर अपना जवाब दिया. दरअसल, ED तथाकथित शराब घोटाले को लेकर जांच कर रही है और भ्रष्टाचार के सबूत खोज रही है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल बीते एक सप्ताह से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कस्टडी में है और उनसे कई सवाल भी किए जा रहे हैं. एक मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि जांच के दौरान एक चुनौती सामने आई है, जिसमें ED अरविंद केजरीवाल का फोन नहीं खोल पा रहे हैं.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने अपना iPhone Switch Off कर लिया है और उसका वे किसी को पासवर्ड नहीं बता रहे हैं. इसके बाद ED ने फोन में मौजूद डेटा को एक्सेस करने के लिए Apple से संपर्क किया और उनसे मदद मांगी.
Apple iPhone अपने हाई सिक्योरिटी की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं. Android स्मार्टफोन की तुलना में iPhone ज्यादा सिक्योर बताए जाते हैं. साथ ही बिना पासवर्ड के iPhone का डेटा एक्सेस नहीं किया जा सकता है.
रिपोर्ट में बताया कि ED ने जब Apple से संपर्क किया और अरविंद केजरीवाल के फोन को ओपेन करने के लिए मदद मांगी, तो कंपनी ने कहा कि डेटा हासिल करने के लिए पासवर्ड जरूरी है. ED को केजरीवाल के चार फोन मिले थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया.
यह भी पढ़ें: Xiaomi SU7: स्मार्टफोन बनाने वाली शाओमी ने लॉन्च की पहली इलेक्ट्रिक कार, Tesla से सस्ती और कीमत है इतनी
दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन्हें तिहाड़ जेल में रखा जाएगा. एजेंसी ने सीएम की 15 दिनों की न्यायिक हिरासत की मांग की थी, जिसपर राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुहर लगा दी है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











