
केजरीवाल का बड़ा एलान, 28 फरवरी को यूपी में AAP करेगी किसान महापंचायत
AajTak
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा ''28 फरवरी को मेरठ में AAP की किसान महापंचायत हैं जहां किसान मौजूद होंगे. इस दौरान तीनों कानूनों पर चर्चा होगी और महापंचायत में केंद्र सरकार से तीनों कानून वापस लेने की मांग उठाई जाएगी.''
देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर किसानों ने डेरा डाला हुआ है. किसान नेता रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे. इस बातचीत के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि ''आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कई किसान नेता दिल्ली विधानसभा के प्रांगण में इन तीनों काले कानूनों पर चर्चा करने के लिए आए थे, तीनों कानूनों पर विस्तार से चर्चा हुई, भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार बार-बार यह कह रही है कि इन कानूनों से किसानों को फायदा है लेकिन अभी तक वह एक भी फायदा बताने में नाकाम रहे हैं. किसानों ने कहा कि यह तीनों कानून एक तरह से किसानों के लिए डेथ वारंट है. किसानों की जो किसानी है वह चंद पूंजीपतियों के हाथ में चली जाएगी. और किसान मजदूर बनने को बेबस हो जाएगा.
'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









