
केजरीवाल का दावा, AAP की सरकार नहीं बनी तो हर महीने 25 हजार का होगा नुकसान
AajTak
अरविंद केजरीवाल अब तक दिल्ली में एक एक करके जो चुनावी वादे करते रहे थे, अब एक साथ 'केजरीवाल की गारंटी' के रूप में आधिकारिक तौर पर आम आदमी पार्टी के मैनिफेस्टो के रूप में जारी कर दिया है - और अरविंद केजरीवाल ने ये भी स्वीकार किया है कि 2020 के 3 चुनावी वादे वो पूरे नहीं कर सके.
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस के चुनाव मैनिफेस्टो को जुमला करार दिया है - और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 लाख वाले चुनावी भाषण को बीजेपी नेता अमित शाह के चुनावी जुमला बताने की बात का हवाला दिया है.
आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल का कहना है कि आम आदमी पार्टी का मैनिफेस्टो केजरीवाल की गारंटी पक्की बात है, बाकी पार्टियों की तरह कच्ची वाली नहीं. हां, अरविंद केजरीवाल ने 2020 के तीन चुनावी वादे पूरे न कर पाने की बात स्वीकार भी की है, और सत्ता में लौटने पर हर हाल में पूरा करने की बात कही है, क्योंकि वे उनके सपनों का हिस्सा है.
चुनाव कैंपेन के दौरान देखने में आया है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों को बार बार आगाह कर रहे हैं, अगर गलती से भी मिस्टेक हो गया और बीजेपी सत्ता में आ गई तो अभी मिल रही 'रेवड़ियां' बंद हो जाएंगी. और, अगर ऐसा हुआ तो सब पर 25-25 हजार रुपये का एक्स्ट्रा बोझ पड़ेगा - खास बात ये है कि अरविंद केजरीवाल ने जान बूझकर अपनी मुफ्त की योजनाओं के लिए रेवड़ी शब्द का इस्तेमाल किया है. असल में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली सरकार की मुफ्त की योजनाओं को रेवड़ी करार दिया था.
अभी तक अरविंद केजरीवाल कभी महिलाओं, कभी बुजुर्गों, तो कभी पुजारियों-ग्रंथियों और कभी छात्रों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा करते रहे हैं, लेकिन अब उनको एक साथ 'केजरीवाल की गारंटी' के रूप में आधिकारिक तौर पर आम आदमी पार्टी के मैनिफेस्टो के तौर पर जारी कर दिया है - जिसमें पहली गारंटी अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक भी नौजवान को बेरोजगार न रहने देने की बताई है.
केजरीवाल की 15 गारंटी में क्या क्या है?
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की तरफ से मैनिफेस्टो के रूप में केजरीवाल की 15 गारंटी जारी की गई है. केजरीवाल की गारंटी जारी किये जाने के साथ ही कहा गया है कि पहले से चल रही योजनाएं तो जारी रहेंगी ही, सत्ता में वापसी होने की सूरत में वे योजनाएं भी लाई जाएंगी, जिनका हाल के दिनों में बारी बारी जिक्र होता रहा है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







