
'केंद्र में BJP के साथ गठबंधन पर विचार करें नीतीश कुमार', जम्मू-कश्मीर की जेडीयू ईकाई ने की अपील
AajTak
नीतीश कुमार की जेडीयू ने जम्मू-कश्मीर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने का ऐलान किया है. राज्य की जेडीयू ईकाई ने केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य का दर्जा बहाल कराने की भी मांग करने का फैसला लिया है.
जनता दल (यूनाइटेड) की जम्मू-कश्मीर इकाई ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से केंद्र में बीजेपी के साथ गठबंधन पर पुनर्विचार करने की अपील की है. जेडीयू के राज्य महासचिव विवेक बाली ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर में भाजपा के कृत्यों ने हमें अपने राष्ट्रीय नेता नीतीश कुमार से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में हमारी भागीदारी पर पुनर्विचार करने की अपील करने के लिए मजबूर किया है.' उन्होंने कहा कि जेडीयू कश्मीर में इस्लामी विद्वानों को मुख्यधारा में वापस लाने की कोशिश कर रही है लेकिन भाजपा कथित तौर पर इन प्रयासों में बाधाएं पैदा कर रही है.
बीजेपी पर लगाए ये आरोप
बाली ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम इन इस्लामिक विद्वानों को सिस्टम में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें. हम उन्हें बाहर नहीं छोड़ सकते. लेकिन भाजपा इसमें बाधाएं पैदा करने के तरीके और साधन ढूंढती है.
यह भी पढ़ें: पूर्व IAS और CM नीतीश कुमार के करीबी मनीष वर्मा जेडीयू में शामिल
जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ेगी जेडीयू
नीतीश कुमार की जेडीयू ने जम्मू-कश्मीर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने का ऐलान किया है. राज्य की जेडीयू ईकाई ने केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य का दर्जा बहाल कराने की भी मांग करने का फैसला लिया है.जेडीयू का कहना है कि वह राज्य की ज्यादातर सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और संगठन को लगातार मजबूत कर रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







