
कुश्ती संघ के सभी कामों पर रोक, असिस्टेंट सेक्रेटरी भी सस्पेंड... सरकार के एक्शन से बढ़ेंगी बृजभूषण सिंह की मुश्किलें?
AajTak
कुश्ती महासंघ के खिलाफ पहलवानों के आरोपों पर खेल मंत्रालय एक्शन में देखा जा रहा है. एक दिन पहले ओलंपिक महासंघ ने सात सदस्यीय जांच कमेटी बनाने का फैसला लिया था, उसके बाद खेल मंत्रालय ने भी एक निगरानी समिति से जांच कराए का निर्णय लिया है. शनिवार को खेल मंत्रालय ने WFI के सेक्रेटरी का सस्पेंड कर दिया है. और रैंकिग टूर्नामेंट को भी रद्द करने का आदेश दिया है.
भारतीय कुश्ती महासंघ और पहलवानों के बीच दंगल में खेल मंत्रालय को रेफरी के तौर पर एक्शन में देखा जा रहा है. चार दिन से लगातार खेल मंत्रालय पूरे मामले में एक्टिव है और कड़े और बड़े फैसले लेने से नहीं हिचक रहा है. शनिवार को खेल मंत्रालय ने फिर दो बड़े फैसले लिए. शाम को WFI के सेक्रेटरी विनोद तोमर को अनुशासहीनता के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है. इसके साथ ही पहलवानों के आरोपों की जांच पूरी होने तक WFI की चल रही गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. खेल मंत्रालय को लगातार कुश्ती महासंघ पर शिकंजा कसते देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि ये एक्शन आने वाले दिनों में WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ने की तरफ संकेत दे रहे हैं. एक दिन पहले ही मंत्रालय ने महासंघ को खास हिदायत भी दी थी.
बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर 18 जनवरी को विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक समेत 30 पहलवानों ने धरना देना शुरू किया था. इनका आरोप था कि महिला पहलवानों का यौन शोषण किया जाता है. उनके साथ अभद्रता की जाती है और परेशान किया जाता है. ये सारे आरोप कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, कोच और रेफरी पर लगाए गए थे. इस मामले में बुधवार को ही खेल मंत्रालय ने WFI से 72 घंटे में स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए थे.
ओलंपिक संघ ने भी बनाई जांच कमेटी
उसके बाद दूसरे दिन पहलवानों ने दिन में खेल मंत्रालय के अफसरों से मुलाकात की. शाम को खेल मंत्री ने डिनर पर बुलाया और बातचीत की. उनकी मांगें सुनने के बाद जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था. हालांकि, बात नहीं बनने पर पहलवान तीसरे दिन शुक्रवार को भी धरने पर डटे रहे. शाम को भारतीय ओलंपिक संघ ने शिकायतों को गंभीरता से लिया और सात सदस्यीय जांच कमेटी बनाने का फैसला लिया था.
खेल मंत्रालय की निगरानी कमेटी करेगी जांच
इस बीच, देर रात एक बार फिर पहलवानों को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुलाया और मांगों पर चर्चा की. उसके बाद धरना खत्म करने का ऐलान किया गया. खेल मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हमने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि एक निगरानी कमेटी का गठन किया जाएगा. इसमें शामिल लोगों के नामों की घोषणा शनिवार को की जाएगी. ये कमेटी 4 सप्ताह में अपनी जांच पूरी करेगी और डब्ल्यूएफआई और उसके प्रमुख के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों की गहन जांच करेगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









