
'कुश्ती संघ का मुखिया रोज बहन, बेटियों के बारे में बकवास करता है, तुरंत हो अरेस्ट', पहलवानों के समर्थन में बोले स्वामी रामदेव
AajTak
योग गुरु बाबा रामदेव ने जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों का समर्थन करते हुए कहा कि कुश्ती संघ के मुखिया को तुरंत गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह रोज बहन, बेटियों के बारे में बकवास करता रहता है.
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवान पिछले एक महीने से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं. पहलवानों के समर्थन में विभिन्न राजनीतिक दल, संगठन और खिलाड़ी लगातार आगे आ रहे हैं. इस बीच योग गुरु स्वामी रामदेव ने भी यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण सिंह का नाम लिए बगैर उन पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने पहलवानों के धरने का समर्थन करते हुए कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर दुराचार व्यभिचार के आरोप लगाना यह बहुत ही शर्मनाक बात है.
राजस्थान के भीलवाड़ा पहुंचे स्वामी रामदेव ने कहा, 'देश के पहलवानों का जंतर मंतर पर बैठना और कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर दुराचार व्यभिचार के आरोप लगाना यह बहुत ही शर्मनाक बात है. ऐसे व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेजना चाहिए. वह रोज मुंह उठा-उठाकर बार-बार मां बहन बेटियों के बकवास कर रहा है यह बहुत ही निंदनीय है ये कुकृत्य है और पाप है.'
वहीं हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) भी पहलवानों के समर्थन में आ गई है और उसने संसद के नए भवन के लोकार्पण कार्यक्रम का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है. हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, '28 मई को दिल्ली में संसद के नए भवन के लोकार्पण कार्यक्रम का दिल्ली में जंतर मंतर पर आंदोलित पहलवानों के समर्थन में और पहलवानों के सम्मान में बहिष्कार करता हूं ,मुझे अफसोस के साथ यह कहना पड़ रहा है कि आज हमारे देश के विख्यात पहलवान जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया और पद्म अवॉर्ड और अर्जुन अवॉर्ड जैसे महत्वपूर्ण सम्मानो से सरकारों ने नवाजा.उन्हें मजबूरन एक माह से अधिक समय से देश की राजधानी में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन करना पड़ रहा है क्योंकि पूरी केंद्र सरकार एक बाहुबली सांसद के आगे नतमस्तक है.'
बेनीवाल ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी को संसद के नए भवन के लोकार्पण से पहले पहलवानों के आंदोलन की तरफ ध्यान देते हुए बाहुबली सांसद के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है. मगर उन्होंने कर्नाटक चुनाव में मिली करारी हार और पहलवानों के आंदोलन से देश का ध्यान भटकाने के लिए आनन- फानन में संसद के नए भवन का लोकार्पण कार्यक्रम रख दिया !'
वहीं बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े पहलवान अब अपने आंदोलन को धार देने में लग गए हैं. 23 मई को दिल्ली में इंडिया गेट पर कैंडिल मार्च निकालने के बाद अब महिला पंचायत की तैयारियां तेज कर दी हैं.जिस दिन नई संसद का उद्घाटन होगा, पहलवान उसी दिन संसद के बाहर महिला महापंचायत आयोजित करेंगे. यानी 28 मई को दिल्ली में पहलवानों के समर्थन में बड़े जमावड़े की तैयारी है.
इससे पहले, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 7 मई को भी खाप पंचायत हुई थी जिसमें सरकार को बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था. खाप पंचायत में सरकार को 21 मई तक पहलवानों के मुद्दे पर एक्शन लेने का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि कोई कार्रवाई नहीं हुई तो इसके बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







