
कुश्ती महासंघ में खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न पर संग्राम... धरने पर बैठे रेसलर्स, खेल मंत्रालय ने मांगा जवाब
AajTak
देश के लिए दुनियाभर में अपने दम पर सोना-चांदी जीतकर लाने वाले पहलवान पहली बार हताश दिख रहे हैं. जो अपने दांव से बड़े-बड़े रेसलर को चित करते हैं, वो जंतर-मंतर पर जाकर धरने को लाचार हुए हैं. देश के बड़े-बड़े रेसलर ने जान को खतरा, मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं तो महिला पहलवानों ने सनसनीखेज आरोपों से कुश्ती महासंघ और अध्यक्ष को कठघरे में खड़ा कर दिया.
ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में मेडल जीतने वाले पहलवानों ने बुधवार को कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आरोप है कि WIF अध्यक्ष महिला पहलवानों का यौन शोषण करते हैं. पहलवानों के साथ अभद्रता की जाती है और परेशान किया जाता है. इस पूरे मामले में सियासत गरमाई और विपक्षी नेताओं ने सीधे केंद्र सरकार को निशाने पर ले लिया. देर शाम खेल मंत्रालय ने पूरे घटनाक्रम को संज्ञान में लिया और WIF अध्यक्ष को नोटिस जारी किया है. मंत्रालय ने पूरे मामले में 72 घंटे के अंदर जवाब देने के निर्देश दिए हैं. हालांकि, WIF अध्यक्ष ने खुले तौर पर जांच कराए जाने की अपील की है. उन्होंने साफ कहा है कि अगर दोषी पाया तो फांसी पर लटकने को तैयार हूं. आइए जानते हैं दिनभर के घटनाक्रम को...
दरअसल, दिल्ली में बुधवार को जंतर-मंतर पर विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक समेत कई दिग्गज पहलवान एकत्रित हुए और धरना देना शुरू कर दिया. शाम 4 बजे कुश्ती खिलाड़ियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और WIF अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कुश्ती संघ के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए. रेसलर विनेश फोगाट ने कहा कि महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण किया जाता है. मैं खुद महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के 10-20 केसों के बारे में जानती हूं. उन्होंने कोच और रेफरी पर भी आरोप लगाए. फोगाट ने आगे कहा- जब हाई कोर्ट हमें निर्देश देगा तब हम सभी सबूत पेश करेंगे. हम पीएम को भी सभी सबूत सौंपने को तैयार हैं. जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती हम धरने पर बैठेंगे. किसी भी इवेंट में कोई एथलीट हिस्सा नहीं लेगा.
खेल मंत्रालय ने 72 घंटे में जवाब तलब किया
वहीं, पहलवानों के विरोध प्रदर्शन और प्रेस कॉन्फ्रेंस का खेल मंत्रालय ने संज्ञान लिया. भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के कामकाज और प्रबंधन पर खेल मंत्रालय ने स्पष्टीकरण मांगा है. इसके साथ ही आरोपों पर अगले 72 घंटों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है. WFI को भेजे पत्र में मंत्रालय ने कहा है कि चूंकि ये मामला एथलीटों की भलाई से जुड़ा है, इसलिए मंत्रालय ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है.
लखनऊ में प्रशिक्षण शिविर भी रद्द

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






