
कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ फिर प्रदर्शन करेंगे बजरंग पूनिया, कहा- कोर्ट भी जाएंगे
AajTak
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ रेसलर बजरंग पूनिया ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने कहा कि वो इस मुद्दे को लेकर कोर्ट भी जाएंगे और फिर विरोध करेंगे. खिलाड़ियों ने बृजभूषण सिंह पर बीते दिनों खिलाड़ियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था.
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (भारतीय कुश्ती महासंघ) के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर बीते दिनों महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था. अब इसको लेकर एक बार फिर रेसलर बजरंग पूनिया ने मोर्चा खोल दिया है.
टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया ने कहा कि वो इस मुद्दे को लेकर फिर विरोध करेंगे और कोर्ट भी जाएंगे. बता दें कि बृजभूषण सिंह को लेकर खिलाड़ियों ने जंतर मंतर प्रदर्शन भी किया था.
पहलवानों का आरोप था कि रेसलर फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने अपशब्दों का प्रयोग किया था और खिलाड़ियों को गाली भी दी गई थी. पहलवानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, हम यहां खेलने आए हैं. वो विशेष रूप से खिलाड़ी और राज्य को टारगेट कर रहे हैं.
विनेश फोगाट का कहना था कि घायल होने पर कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है. नेशनल ना खेलने की बात करते हैं. विनेश ने रोते हुए कहा कि अध्यक्ष ने मुझे खोटा सिक्का बोला था. फेडरेशन ने मुझे मेंटली टॉर्चर किया. मैं इसके बाद सुसाइड करने की सोच रही थी.
बजरंग पूनिया ने कहा था कि महासंघ द्वारा हमें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. फेडरेशन द्वारा एक दिन पहले ही नियम बना लिए जाते हैं. सारी भूमिका प्रेसिडेंट निभा रहे हैं. प्रेसिडेंट हमसे गाली-गलौज करते हैं. प्लेयर्स को थप्पड़ मार दिया था.
बृजभूषण सिंह ने दी थी सफाई

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










