
कुलगाम में आतंक नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 रिश्तेदार हिरासत में, 16 यूएपीए बेल रद्द करने की अर्जी
AajTak
कुलगाम पुलिस ने आतंक नेटवर्क को खत्म करने के लिए बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने पाकिस्तान और पीओके से जुड़े 8 आरोपियों के रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर अनंतनाग की केंद्रीय जेल भेज दिया है. साथ ही यूएपीए मामलों में 16 आरोपियों की जमानत रद्द करने की अर्जी दायर की गई है.
कुलगाम पुलिस ने आतंकवाद के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए एक और बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने जिले के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी करते हुए आतंकियों, ओवर ग्राउंड वर्करों (OGWs) और पाकिस्तान व पीओके से संचालित जम्मू-कश्मीर नेशनल ऑपरेटिव्स (JKNOPs) के मददगारों को निशाने पर लिया.
इस दौरान पुलिस ने आठ ऐसे लोगों को हिरासत में लिया है जो मारे गए या सक्रिय आतंकियों के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. सभी को एहतियाती कानूनों के तहत अनंतनाग की केंद्रीय जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ भी की और कई घरों की तलाशी ली.
जड़ से खत्म होगा आतंकवाद का नेटवर्क
इसी के साथ कुलगाम पुलिस ने यूएपीए मामलों में 16 आरोपियों की जमानत रद्द करने के लिए अदालत में आवेदन दायर किए हैं. यह कार्रवाई पुलिस की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य आतंकवाद और उससे जुड़े समर्थन तंत्र को पूरी तरह खत्म करना है.
आतंक के हर स्तर पर कार्रवाई होती रहेगी
पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी आतंकियों को सहयोग देने वाले सिम कार्ड विक्रेताओं और जेकेएनओपी नेटवर्क से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा चुकी है. कुलगाम पुलिस ने कहा है कि शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आतंक के हर स्तर पर कार्रवाई जारी रहेगी.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










