
'कुर्सी बचाओ' बजट के आरोपों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जवाब- कांग्रेस के दावे नौटंकी से ज्यादा कुछ नहीं
AajTak
विपक्ष द्वारा मोदी सरकार 3.0 के पहले आम बजट को 'कुर्सी बचाओ' और 'कट पेस्ट' बजट के आरोपों पर वित्त मंत्री ने कहा कि हमारे बजट के ऊपर वोट ऑन अकाउंट (अंतरिम बजट) के समय ही काफी काम हो चुका था. इस बजट में भी उस वोट ऑन अकाउंट के विषयों का जिक्र है, क्योंकि वो इस वित्तीय वर्ष के पहले चार महीने का बजट था और अभी 8 महीने जो बचे हैं, उनके लिए ये बजट है.
मोदी सरकार 3.0 में 4 जून को आए लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद सबसे ज्यादा चर्चा अब आम बजट की हो रही है. इसके पीछे दो कारण हैं. पहला ये कि विपक्ष बजट को लेकर सरकार पर हमलावर है तो वहीं दूसरी वजह ये है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सातवीं बार बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी वित्त मंत्री ने लगातार सात बार बजट पेश किया है. इस सबके बीच आजतक ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से खास बातचीत की. वित्त मंत्री ने इस दौरान बेबाकी से कई सवालों के जवाब दिए.
विपक्ष द्वारा मोदी सरकार 3.0 के पहले आम बजट को 'कुर्सी बचाओ' और 'कट पेस्ट' बजट के आरोपों को खारिज करते हुए इसे कांग्रेस की नौटंकी करार दिया. वित्त मंत्री ने कहा कि हमारे बजट के ऊपर वोट ऑन अकाउंट (अंतरिम बजट) के समय ही काफी काम हो चुका था. इस बजट में भी उस वोट ऑन अकाउंट के विषयों का जिक्र है, क्योंकि वो इस वित्तीय वर्ष के पहले चार महीने का बजट था और अभी 8 महीने जो बचे हैं, उनके लिए ये बजट है. उससे महत्वपूर्ण विषय है आने वाले 5 साल, जो अमृतकाल के पांच साल हैं, उसकी दिशा तय करने वाला बजट है ये. उसमें महिला का क्या स्थान होगा, गरीब के लिए क्या करेंगे, अन्नदाता के लिए क्या करेंगे, युवाओं के लिए क्या करेंगे.
उन्होंने कहा कि विकसित भारत को ध्यान में रखते हुए ये हम वोट ऑन अकाउंट के समय ही जिक्र कर चुके थे. उसकी अब विस्तार से इस बजट में हमने बात की है. तो 'कट पेस्ट' का दावा करने का इसमें कोई अधिकार ही नहीं है. 2047 तक भारत अगर विकसित भारत होना है, उसके लिए जो रास्ता हम बना रहे हैं, उसमें पहले पांच साल में हम क्या करने वाले हैं, ये तो प्रधानमंत्री जी ने चुनाव से पहले ही हमारे बजट के द्वारा बोल दिया था. इसमें कट पेस्ट क्लेम करने वाले कौन हैं? क्लेम करने वालों का अधिकार बनता भी है? ये नौटंकी कांग्रेस पार्टी जनता को गुमराह करने के लिए कर रही है, उसको मैं एकदम खारिज करना चाहती हूं.
आम बजट में एनडीए के सहयोगी दल जेडीयू और टीडीपी की सरकार वाले राज्य- बिहार और आंध्र प्रदेश को अधिक महत्व देने के आरोपों पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं बाकी राज्यों से ये पूछना चाहती हूं कि भारत देश में अगर एक राज्य ऐसा है, जिसकी आज तक उनकी राजधानी तक नहीं है तो क्या उनकी मदद करना गुनाह है? क्या यूपीए सरकार होती अगर आज तो आंध्र प्रदेश को इसके लिए इनकार करती? आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में हक दिया गया है आपकी एक राजधानी होनी चाहिए. उसके लिए केंद्र सरकार मदद करेगी. क्या यूपीए सरकार इसको नकारेगी? भारत में जो कानून विभाजन हुआ, उस राज्य में राजधानी नहीं होनी चाहिए क्या? ये लोग क्या तर्क रख रहे हैं? देश आगे बढ़ेगा या नहीं?
उन्होंने कहा कि मैंने सोचा कि इस चुनाव के द्वारा जैसे सरकार बनाने के लिए पार्टी को जनता द्वारा वोटों के जरिए चुना जाता है, उसी तरह इस बार सचमुच विपक्ष का भी चुनाव हुआ है. मतलब 50 सीटों के साथ आप शायद ताकत से संसद में मुद्दे नहीं रख पा रहे हो तो लो 40 और सीट. फिर भी जनता ने उन्हें 100 पार नहीं करने दिया. मजबूत विपक्ष का रोल आप निभाएंगे या सिर्फ नौटंकी ही करते रहेंगे?

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






