
कुर्सी पर लटकती तलवार के बीच इमरान खान ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से क्या बात की?
AajTak
पाकिस्तान का सियासी संकट गहराता जा रहा है और इमरान खान की कुर्सी जल्द ही उनसे छिन सकती है. इसी बीच इमरान खान ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात की है. बातचीत के दौरान उन्होंने जेलेंस्की से कहा कि पाकिस्तान जैसे गैर-पक्षपाती देश संघर्ष को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी पर तलवार लटकी हुई है. विपक्षी दलों और उनकी पार्टी के ही कुछ लोगों ने उन्हें सत्ता से हटाने की पूरी तैयारी कर ली है. उनके खिलाफ नेशनल एसेंबली में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है जिस पर 31 मार्च को बहस शुरू की जाएगी. सियासी उथल-पुथल के बीच इमरान खान ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत की है. इमरान खान ने जेलेंस्की से बातचीत के दौरान कहा कि पाकिस्तान जैसे गैर-पक्षपाती देश रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
इमरान खान और वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच मंगलवार को फोन पर बातचीत हुई. इस बातचीत में इमरान खान ने पाकिस्तान का पक्ष दोहराते हुए कहा कि दोनों देशों (रूस-यूक्रेन) को तत्काल तनाव खत्म कर कूटनीतिक तरीके से मतभेदों को दूर करने की आवश्यकता है.
दोनों नेताओं की बातचीत के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की तरफ से एक बयान जारी किया गया. बयान के अनुसार, इमरान खान ने जेलेंस्की से बातचीत के दौरान कहा, 'पाकिस्तान जैसे गैर-पक्षपाती देश मतभेदों को खत्म करने के प्रयासों को मजबूत करने में सहायक भूमिका निभाने और एक राजनयिक समाधान की स्थिति में हैं.'
बयान में कहा गया है, 'उन्होंने (इमरान खान ने) यूक्रेन में जारी संघर्ष को लेकर गहरा खेद व्यक्त किया. पीएम ने पाकिस्तान की स्थिति को दोहराते हुए तनाव को तत्काल समाप्त करने और बातचीत, कूटनीति के जरिए संघर्ष को खत्म करने पर जोर दिया.'
इमरान खान ने बातचीत के दौरान कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष का विकासशील देशों पर प्रतिकूल आर्थिक प्रभाव हो रहा है.
उन्होंने युद्धग्रस्त यूक्रेन में नागरिकों के लिए मानवीय राहत के महत्व पर जोर दिया और जेलेंस्की को पाकिस्तान की तरफ से यूक्रेन भेजे गए मानवीय मदद की बात की. उन्होंने जेलेंस्की को बताया कि पाकिस्तान ने यूक्रेन में मानवीय राहत पहुंचाने के लिए दो C-130 विमान भेजे हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









