
कुर्सी नहीं मिलने पर फूटा BJP सांसद का गुस्सा, जमीन पर बैठकर लगाई अधिकारियों की क्लास
AajTak
तेज धूप में रेलवे ओवरब्रिज के काम का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद देवेंद्र सिंह उस समय गुस्से में आ गए जब उन्हें बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली. इससे बौखलाए सांसद ने मौके पर मौजूद अधिकारियों की क्लास लेनी शुरू कर दी. अधिकारियों को भी जमीन पर बैठकर उनके सवालों के जवाब देने पड़े.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में ओवर ब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे बीजेपी सांसद देवेंद्र सिंह उस समय बेहद नाराज हो गए जब उन्हें बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली. फिर क्या था सांसद ने जमीन पर बैठकर सूटबूट पहने अफसरों की जमकर क्लास लगा दी. उन्होंने कहा अब अफसरों को भी जमीन पर बैठना पड़ेगा.
गुरुवार को सरसौल रेलवे ओवरब्रिज का तेज धूप में निरिक्षण करने पहुंचे बीजेपी सांसद देवेंद्र सिंह भोले बैठने की कोई उचित व्यवस्था न होने के चलते वो खुद ही जमीन पर बैठना पड़ा. जिसका अंजाम यह हुआ कि मौके पर मौजूद सूटबूट पहने अधिकारियों को भी उबड़-खाबड़ जमीन पर बैठना पड़ा. सभी अधिकारियों की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई.
सांसद को जमीन पर बैठा देख स्थानीय गांव वालों की भीड़ लग गई. मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया. ग्रामीणों का कहना है कि ओवरब्रिज बनने की वजह से उन्हें कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर क्रासिंग पार करनी पड़ती है. अधिकारियों ने कोई काम नहीं किया अब हमारे सांसद जी जमींन पर बैठे है तो इनको कुछ तो शर्म आएगी और ये काम करेंगे.
ओवरब्रिज के काम पर सवाल-जवाब के दौरान सांसद देवेंद्र सिंह ने अधिकारियों को समय पर काम खत्म करने की चेतावनी दी. साथ गांव वालों को हो रही परेशानी से भी अवगत कराया. अधिकारियों ने काम को जल्द खत्म करने का आश्वासन भी दिया.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









