
'कुमारस्वामी को फंसाने के लिए डीके शिवकुमार ने ऑफर किए थे 100 करोड़', सेक्ट टेप कांड में BJP नेता का बड़ा आरोप
AajTak
बीजेपी नेता देवराजे गौड़ा ने पुलिस वैन में जाते समय डीके शिवकुमार पर यह आरोप लगाया है. गौड़ा ने कहा,'डीके शिवकुमार ने प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े वीडियो बांटने के लिए कुमारस्वामी को दोषी ठहराने का प्रस्ताव लेकर उनसे संपर्क किया था.'
कर्नाटक के जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े सेक्स टेप केस में बीजेपी नेता देवराजे गौड़ा ने बड़ा आरोप लगाया है. गौड़ा ने दावा किया है कि कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने उन्हें सेक्स टेप केस में कुमारस्वामी को फंसाने के बदले में 100 करोड़ रुपए रिश्वत देने की पेशकश की थी.
बता दें कि फिलहाल देवराजे गौड़ा यौन उत्पीड़न के एक मामले गिरफ्तार होने के बाद न्यायिक हिरासत में हैं. उन्होंने पुलिस वैन में जाते समय डीके शिवकुमार पर यह आरोप लगाया है. गौड़ा ने कहा,'डीके शिवकुमार ने प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े वीडियो बांटने के लिए कुमारस्वामी को दोषी ठहराने का प्रस्ताव लेकर उनसे संपर्क किया था.'
देवराजे गौड़ा ने कहा,'डीके शिवकुमार ने फोन पर मुझसे बात की थी. वे चाहते थे कि मैं वीडियो बांटने के लिए एचडी कुमारस्वामी को दोषी ठहराऊं. उन्होंने मुझे सुरक्षा देने का वादा भी किया था.' गौड़ा ने यह दावा भी किया कि डीके शिवकुमार ने इसके बदले बहुत सारा कैश भी ऑफर किया. उन्होंने आरोप लगाया कि कार्तिक (प्रज्वल रेवन्ना के पूर्व ड्राइवर) से पेन ड्राइव प्राप्त करने के लिए भी डीके ही जिम्मेदार हैं.'
दूसरे चरण से पहले सामने आई क्लिप्स
विवाद प्रज्वल रेवन्ना के कथित लीक वीडियो की पेन-ड्राइव पर केंद्रित है. दरअसल, 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान से कुछ दिन पहले यह क्लिप्स सामने आई थीं. इन वीडियोज में कथित तौर पर प्रज्वल रेवन्ना शामिल थे. इसकी पेन ड्राइव कथित तौर पर गौड़ा को प्रज्वल के पूर्व ड्राइवर कार्तिक गौड़ा के जरिए मिली थी.
कार्तिक से किसने ली पेन ड्राइव?

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










