
'कुत्तों ने भी आशीर्वाद दिया, ऐसे मैसेज मिले', आवारा कुत्तों को लेकर आदेश पर SC के जज का बयान
AajTak
सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा कि आवारा कुत्तों ने उन्हें देश-विदेश में पहचान दिलाई और ये कि कुत्ते उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं. तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि डॉग लवर्स से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं.
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस विक्रम नाथ ने शनिवार को तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में एक हल्के-फुल्के अंदाज़ में एक ऐसी टिप्पणी की, जिसपर चर्चा तेज हो गई है. उन्होंने कहा, "मैं आवारा कुत्तों का आभारी हूं जिन्होंने मुझे न सिर्फ इस देश में, बल्कि पूरी दुनिया में पहचान दिलाई." उन्होंने यह भी कहा, "मुझे मैसेज आ रहे हैं कि कुत्ते प्रेमियों के अलावा, कुत्ते भी मुझे आशीर्वाद दे रहे हैं."
जस्टिस नाथ ने बताया कि अब तक वे सिर्फ लीगल फ्रेटरनिटी में अपने काम के लिए जाने जाते थे, लेकिन हाल ही में दिल्ली से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल केस ने उन्हें सिविल सोसाइटी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाई. उन्होंने कहा, "अब मुझे डॉग लवर्स से भी मैसेज मिल रहे हैं. कई लोग लिखते हैं कि इंसानों की आशीर्वाद के साथ-साथ मुझे कुत्तों की आशीर्वाद भी मिल रही हैं."
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में कुत्ते के काटने से 9वीं के छात्र की मौत, तड़पकर तोड़ा दम, इलाके में स्ट्रीट डॉग का खौफ
लाइव लॉ के मुताबिक, जस्टिस नाथ ने इस मौके पर सीजेआई बीआर गवई का भी धन्यवाद किया जिन्होंने यह मामला उनके सुपुर्द किया. जस्टिस नाथ ने बताया कि हाल ही में लॉ एशिया POLA समिट में भी विदेशी वकीलों ने उनसे इस केस को लेकर सवाल पूछे, जिससे उन्हें गर्व महसूस हुआ.
दो जजों की बेंच के फैसले में जस्टिस नाथ ने किया था बदलाव
गौरतलब है कि जस्टिस नाथ की अध्यक्षता वाली तीन-न्यायाधीशों की बेंच ने 22 अगस्त को एक अहम आदेश दिया था. इस आदेश के तहत 11 अगस्त को दो-न्यायाधीशों की बेंच के निर्देश पर रोक लगाई गई थी, जिसमें दिल्ली-एनसीआर से पकड़े गए स्ट्रे डॉग्स को शेल्टर में रखने का आदेश दिया गया था. जस्टिस नाथ की बेंच ने कहा कि इन कुत्तों को वेक्सिनेषशन और स्टर्लाइजेशन के बाद उनकी मूल जगह पर ही छोड़ा जाना चाहिए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










