
कुत्तों की नसबंदी में गजब का खेल... 33 हजार का दावा, हकीकत में मिले सिर्फ 2200, करोड़ों डकार गए अफसर!
AajTak
अजब मध्य प्रदेश में गजब का मामला है. कुत्तों की नसबंदी के नाम पर भी करोड़ों का घोटाला कर दिया गया. रतलाम शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और डॉग बाइट की घटनाओं के बीच अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
मध्य प्रदेश के रतलाम में कुत्तों की नसबंदी के नाम पर करोड़ों रुपए के कथित घोटाले की परतें धीरे-धीरे खुलने लगी हैं. इस पूरे मामले की शुरुआत कांग्रेस पार्षद भावना हितेश बेमाल की शिकायत से हुई, जिसे उन्होंने लोकायुक्त के समक्ष दर्ज कराया था.
शिकायत के बाद हुई जांच में सामने आया कि साल 2022 से 2025 तक लगातार चार सालों तक बिना समुचित निगरानी, भौतिक सत्यापन और प्रभावी मॉनिटरिंग के निजी फर्मों को भुगतान किया जाता रहा. साल 2022 से 2024 के बीच किए गए 1 करोड़ 73,784 रुपये के भुगतान में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं.
रिपोर्ट में नगर निगम के नोडल अधिकारी सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है.जांच में यह भी सामने आया कि दो निजी फर्मों द्वारा 114 कुत्तों की नसबंदी का दावा किया गया, जबकि भुगतान की दरों और वास्तविक खर्च के बीच बड़ा अंतर पाया गया.
लोकायुक्त को आशंका है कि अधिकारियों और फर्मों के बीच आपसी मिलीभगत के चलते केवल कागजों के आधार पर राशि जारी की गई.रतलाम नगर निगम ने 2022 से मई 2025 तक कुल 33,630 कुत्तों की नसबंदी का दावा करते हुए करीब 2 करोड़ 29 लाख रुपये का भुगतान किया. लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े पैमाने पर नसबंदी के बावजूद शहर में न तो आवारा कुत्तों की संख्या घटी और न ही डॉग बाइट की घटनाओं में कोई खास कमी आई. यहीं से पूरे सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं.
एक और जानकारी सामने आई. चार बार कराई गई नसबंदी में तीन बार हर कुत्ते पर 786 रुपये और एक बार 636 रुपये का भुगतान किया गया, जबकि जानकारी के मुताबिक केवल एक सामान्य नसबंदी किट की कीमत लगभग 845 रुपये होती है.
सरकारी गाइडलाइन के मुताबिक पूरे प्रोसेस जैसे कुत्तों को पकड़ना, सर्जरी, दवाइयां, देखभाल और डॉक्टर की फीस का खर्च करीब 1,600 रुपये प्रति कुत्ता आता है. ऐसे में इतनी कम राशि में नसबंदी कैसे कर दी गई? यह जांच का बड़ा सवाल बन गया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









