
कुत्ते के चलते इस देश की राष्ट्रपति को मांगनी पड़ी माफी, जानें क्या है मामला
AajTak
ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन को मोल्दोवा की राष्ट्रपति माइया सैंडू के कुत्ते ने काट लिया. वान डेर बेलेन एक आधिकारिक यात्रा के दौरान मोल्दोवा पहुंचे थे जहां येे हादसा हुआ.
दो देशों के नेता जब आपस में मिलते हैं तो कई मसलों पर साझेदारी से लेकर बड़ी डील्स भी होती हैं. यही वह समय होता है जब दोनों देशों के आपसी रिश्तों की परख भी होती है और ये दुनिया के सामने भी आते हैं. कई बार बड़े सौदे मुल्कों के संबंधों में बेहतरी के दर्शाते हैं तो कभी डील तोड़ दिए जाने पर तनाव की बात कही जाती है. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि एक कुत्ते के चलते एक देश के राष्ट्रपति को दूसरे देश के राष्ट्रपति से माफी मांगनी पड़ी हो?
मोल्दोवा का 'फर्स्ट डॉग'
हाल में ऑस्ट्रिया और मोल्दोवा के बीच कुछ ऐसा हुआ. ये सब कराने वाला कोई और नहीं बल्कि मोल्दोवा का 'फर्स्ट डॉग' है.
दरअसल, ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन (Van Der Bellen) को मोल्दोवा की राष्ट्रपति माइया सैंडू (Maia Sandu) के कुत्ते ने काट लिया. वान डेर बेलेन एक आधिकारिक यात्रा के दौरान मोल्दोवा पहुंचे थे. इस दौरान वो राष्ट्रपति भवन के कैंपस में टहल रहे थे तभी उन्हें सैंडू का कुत्ता दिखा. जैसे ही उसे सहलाने के लिए वो नीचे झुके कुत्ते ने उन्हें काट लिया.
सहलाने की कोशिश कर रहे थे बेलेन
मोल्दोवा मीडिया में जारी इस घटना का वीडियो में देखा जा सकता है कि राजधानी चिशिनाउ की यात्रा के बीच बेलेन, सैंडू के साथ खड़े हैं और साथ ही सैंडू का कुत्ता भी खड़ा है. बेलेन उसे सहलाने के लिए झुके तो कुत्ते ने उन्हें काट लिया.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










