
कुतुब मीनार से नहीं हटेंगी हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां, कोर्ट ने पुरातत्व विभाग को रोका
AajTak
कुतुबमीनार परिसर में बनी क़ुव्वत उल इस्लाम मस्जिद परिसर में रखी हुई देवी-देवताओं की मूर्ति को परिसर में उचित स्थान पर रखने की मांग हुई थी. अब साकेत कोर्ट ने पुरातत्व विभाग को कुतुबमीनार के परिसर से मूर्तियां हटाने पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया.
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) विभाग को कुतुब मीनार परिसर में स्थित कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद के ढांचे से सनातन हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां हटाने से रोक दिया है. याचिकाकर्ताओं के वकील विष्णु जैन ने बताया कि कोर्ट का ये आदेश उनकी प्रार्थना के अनुकूल है जिसमें मूर्तियों के आधार पर ही उस जगह पर कब्जा मांगा गया था. साथ ही वहां अपने आराध्य देवी देवताओं की पूजा सेवा का अधिकार भी मांगा गया था.
सनातन हिंदू देवी देवताओं की ओर से वकील हरिशंकर जैन ने संकेत कोर्ट में कहा कि क़ुव्वत उल इस्लाम मस्जिद परिसर में भगवान गणेश की दो मूर्तिया नीचे पड़ी हुई है, जिसकी वजह से करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं. याचिका में गुहार लगाई गई है कि भगवान गणेश की मूर्तियों को लेकर नेशनल मोन्यूमेंट ऑथिरिटी द्वारा ASI को दिए गए सुझाव के मुताबिक नेशनल म्यूज़ियम में रखने के बजाए परिसर में ही उचित स्थान पर रखा जाना चाहिए.
याचिका में कहा गया है कि जैन तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव और भगवान विष्णु के साथ-साथ भगवान गणेश भगवान शिव, देवी गौरी, भगवान सूर्य और हनुमान जी समेत 27 मंदिरों के अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां मौजूद हैं. कई मूर्तियां पूर्ण हैं, लेकिन कुछ के अंग मुस्लिम आक्रांताओं ने भंग कर दिए थे.
पुजारियों का ये है दावा
बता दें कि कुतुब मीनार के पास स्थित योगमाया मंदिर के पुजारियों का दावा है कि कुतुब मीनार के अंदर भगवान गणेश की पूजा कई सालों से होती आ रही थी. इनका यह भी दावा है कि राजा पृथ्वीराज चौहान द्वारा यहां पर मंदिर का निर्माण किया गया था. यहां पर पारंपरिक तरीके से पूजा-पाठ होती थी, लेकिन मुगलों के आने के से बाद इन मंदिरों को तोड़कर यहां मस्जिद बना दी गई.
उन्होंने यह भी दावा किया कि 2000 तक कुतुब मीनार के अंदर भगवान की आरती में हिस्सा भी ले चुके हैं. पारंपरिक पुजारी परिवार की मांग है कि जिस मंदिर को मुगलों ने तोड़ा था उसे पुनः स्थापित कर वहां पर पूजा और आरती शुरू की जाए.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








