
कुएं में जा गिरी तेज रफ्तार में जा रही कार, परिवार के 4 लोगों की मौत, नशे में था ड्राइवर
AajTak
तेलंगाना में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार कार कुएं में गिर गई, जिससे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है ड्राइवर नशे में था.
तेलंगाना के महबूबाबाद में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां तेज रफ्तार में जा रही कार कुएं में गिर गई. इस घटना में एक ही परिवार की दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि कार में सात लोग सवार थे. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कुएं से निकलवाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, महबूबाबाद के केसमुद्रम मंडल केंद्र में तेज रफ्तार कार कुएं में गिर गई. इससे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई. यहा हादसा केसमुद्रम बाईपास रोड पर हुआ है. पुलिस के मुताबिक, कार का चालक शराब के नशे में था. केसमुद्रम बाईपास से गुजरते समय कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क के पास कुएं में गिर गई.
तीन घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
इस घटना में चालक और अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार को कुएं से बाहर निकाला. पुलिस ने घायलों को महबूबाबाद क्षेत्र के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वहीं एक ही परिवार के दो पुरुषों व दो महिलाओं की मौत हो गई. मृतकों की पहचान बनोथ भद्रुनायक, बनोथ अचम्मा, ललिता और सुरेश के रूप में हुई है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. मृतक भद्राद्री कोठागुडेम के टेकुलापल्ली के रहने वाले थे.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











