
कुंभ स्नान से कांग्रेस परेशान! खड़गे को याद आई रोजी-रोटी की सियासत... बीजेपी को मिलते फायदे से बढ़ी चिंता?
AajTak
कुंभ स्नान पर सियासत परेशान होने लगी है. जहां एक तरफ देश में अब तक 14 करोड़ लोग महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान कर चुके हैं और देश के तमाम नेता गंगा में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं, वहां कांग्रेस अध्यक्ष गंगा स्नान में रोजी-रोटी-राजनीति लेकर आ गए हैं. 15 दिन के महाकुंभ में देश के 13 करोड़ 21 लाख से ज्यादा लोग संगम में स्नान कर चुके हैं. गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को त्रिवेणी में स्नान करने पहुंचे. साथ में कई संत, महामंडलेश्वर, बाबा रामदेव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.
कुंभ स्नान पर सियासत परेशान होने लगी है. जहां एक तरफ देश में अब तक 14 करोड़ लोग महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान कर चुके हैं और देश के तमाम नेता गंगा में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं, वहां कांग्रेस अध्यक्ष गंगा स्नान में रोजी-रोटी-राजनीति लेकर आ गए हैं. 15 दिन के महाकुंभ में देश के 13 करोड़ 21 लाख से ज्यादा लोग संगम में स्नान कर चुके हैं. गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को त्रिवेणी में स्नान करने पहुंचे. साथ में कई संत, महामंडलेश्वर, बाबा रामदेव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.
औसत प्रतिदिन जब महाकुंभ में करीब 95 लाख लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. तब प्रयागराज से 925 किमी दूर, मध्य प्रदेश के महू यानी संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर कांग्रेस की 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली' में कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बयान दिया. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'गंगा में डुबकी लगाने से क्या गरीबी दूर होती है, क्या भरपेट खाना मिलता है.'
गरीबी नहीं, आस्था से जुड़ा है कुंभ का आयोजन
ये जानते हुए कि इस बयान से आस्था को चोट पहुंच सकती है, खड़गे रुकते नहीं, आगे कहते हैं, 'मैं किसी की आस्था को चोट नहीं पहुंचाना चाहता. अगर किसी को दुख हुआ तो मैं माफी चाहता हूं. लेकिन आप बताइए, बच्चा भूखा मर रहा है, स्कूल नहीं जा रहा, मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही और ये लोग जाकर हजारों रुपए खर्च करके कंपटीशन में डुबकी मार रहे हैं. हर महिला, पुरुष पूजा करता है, कोई ऐतराज नहीं है. धर्म के नाम पर गरीबों का शोषण हो रहा है. हमको उस पर ऐतराज है.'
सवाल उठता है कि कुंभ में स्नान करते राजनेताओं या फिर करोड़ों लोगों के वहां पहुंचने से खड़गे को क्या आपत्ति है. अगर नहीं है तो जब दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ में अगले तीन से चार दिन में गंगा स्नान करने वाले आस्थावान लोगों की संख्या दोगुनी तक जा सकती है, तब खड़गे ये क्यों पूछते हैं कि गंगा में डुबकी से क्या गरीबी दूर होगी? जबकि कुंभ का आयोजन हो या फिर गंगा स्नान दोनों का संबंध गरीबी दूर करने के किसी नारे से नहीं बल्कि सीधे आस्था से जुड़ा है.
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का निशाना अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ समेत दूसरे बड़े नेता हैं, जो कुंभ में स्नान कर चुके हैं. अब तक राहुल गांधी या दूसरे कोई बड़े कांग्रेस नेता महाकुंभ नहीं पहुंचे हैं. जबकि अखिलेश यादव भी आकर संगम में डुबकी लगा चुके हैं. अखिलेश यह तक कहते हैं कि आयोजन में कोई कमी नहीं होनी चाहिए.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







