
कुंदन के झुमके, मोतियों का हार, कुछ ऐसा था Rhea kapoor का ब्राइडल लुक
AajTak
रिया ने शादी के लिए डिजाइनर अनामिका खन्ना की डिजाइन की हुई साड़ी चुनी. थ्रेड वर्क वाले क्लासिक व्हाइट साड़ी में रिया बला की खूबसूरत नजर आईं. एंब्रॉयडरी के साथ ही इस साड़ी में आइवरी और गोल्ड वर्क किया हुआ था.
सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने शादी के बाद अपनी ब्राइडल लुक की फोटोज शेयर की. फैशन की बारीक परख रखने वाली रिया ने अपने इस खास दिन के लिए बहुत सिलेक्टिव रहीं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर तस्वीरों के साथ ही अपने कपड़ों और जूलरी सभी की डिटेल्स दी है. रिया ने शादी के लिए डिजाइनर अनामिका खन्ना की डिजाइन की हुई साड़ी चुनी. थ्रेड वर्क वाले क्लासिक व्हाइट साड़ी में रिया बला की खूबसूरत नजर आईं. एंब्रॉयडरी के साथ ही इस साड़ी में आइवरी और गोल्ड वर्क किया हुआ था. इसके साथ रिया ने हाफ स्लीव्स ब्लाउज पेयर किया.
मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.











