
'कीमत चुकानी होगी', ईरान की स्ट्राइक के बाद किसने किया पाकिस्तान के खिलाफ जंग छेड़ने का ऐलान
AajTak
ईरान की ओर से पाकिस्तान में की गई एयरस्ट्राइक के दो दिन बाद पाकिस्तान ने भी ईरान में एयरस्ट्राइक की है. रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की इस एयरस्ट्राइक में नौ लोगों की जान चली गई है. पाकिस्तान की इस कार्रवाई के बाद अलगाववादी बलूच समूह ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान को इसकी कीमत चुकानी होगी.
पड़ोसी देश ईरान से जारी तनाव के बीच बलूच अलगाववादी समूह ने भी पाकिस्तान को चेतावनी दी है. ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में अपने कथित ठिकानों पर पाकिस्तान की ओर से की गई एयरस्ट्राइक के बाद बलूच अलगाववादी समूह ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने आज सुबह यानी गुरुवार को ही बयान जारी करते हुए कहा था कि उसकी सेना ने ईरान में छिपे आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन 'मार्ग बार सरमाचर' चलाया है. इसमें कई आतंकियों को ढेर कर दिया गया है.
पाकिस्तान ने ईरान में यह एयरस्ट्राइक ईरान की ओर से की गई एयरस्ट्राइक के जवाब में की है. इससे पहले ईरान ने मंगलवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एयरस्ट्राइक की थी. ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मौजूद जैश उल-अदल के आतंकवादी समूह के ठिकानों को निशाना बनाया था.
पाकिस्तान को कीमत चुकानी होगीः बलूच अलगाववादी
पिछले दो दशक से ज्यादा समय से एक्टिव अलगाववादी समूह बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तान की ओर से की गई एयरस्ट्राइक में उनके लोगों को निशाना बनाया गया और उनके लोग मारे गए हैं. पाकिस्तान को इसकी कीमत चुकानी होगी. बलूच लिबरेशन आर्मी अब चुप नहीं बैठेगी. हम इसका बदला लेंगे. हम पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की घोषणा करते हैं.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए बताया था कि ईरान में उसकी सेना ने ऑपरेशन मार्ग बार सरमाचर लॉन्च करते हुए कई आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में की गई एयरस्ट्राइक में नौ लोगों की जान गई है.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










