
किस्सा-ए-दास्तानगोई... मंच पर जिंदा हुई कर्ण की महान गाथा, श्लोक और शायरी की अद्भुत जुगलबंदी ने बांधा समां
AajTak
दास्तानगोई' इस साल अपने रिवाइवल के 20 साल पूरे कर रही है. आज से 20 साल पहले तक दास्तानगोई थी भी और नहीं भी. जो इसे जानते थे वो खुद दास्तान बन चुके थे और तकरीबन 100 सालों तक इसके फनकार यूं समझिए कि नापैद (पनपे नहीं) रहे. खुशी मनाइये कि पिछले 20 साल दास्तानगोई के इंकलाब के गवाह रहे हैं. ये इंकलाबी सुबहें जिस शख्स की कोशिशों से रौशन हैं, उसका नाम है महमूद फारूकी.
पीली चमकदार तेज रौशनी से मंच के बीच का हिस्सा रौशन है. इस बीच वाले हिस्से में तख्त सजा है. दो मसनदें रखी हैं. सफेद चद्दर, जिस पर सिलवटों के निशान कहीं नहीं है, वो इंतजार में हैं किसी शख्स के कि वो आए और तशरीफ पेश लाए. तख्त के दोनों सिरों पर मोमबत्तियां हैं. मोमबत्तियों में लौ है. इनके बगल में ही दोनों ओर चांदीनुमा कटोरे आब (पानी) से भरे हैं.
आग और पानी का ये साथ बहुत ताकतवर है. इतना ताकतवर कि आदमी को साल, सवा साल, कई सौ साल या और भी सदियों-युगों तक पीछे ले जाने की ताकत रखता है. क्योंकि वो आग ही तो थी जिसके धुएं पर बैठकर सभ्यता ने इतने युगों का सफर तय किया है और वो पानी ही तो था, जिसकी कयामत (प्रलय) से बचकर हम जिंदगी के किनारे लगे थे.
मंच का ये बखान अभी पूरा ही हुआ था कि एक सफेद चिकनकारी अंगरखा पहने एक शख्स तख्त के सामने नमूदार होता है और खवातीन-ओ-हजरात को आदाब अर्ज करते हुए बड़ी ही अदा से उस तख्त पर बैठ जाता है. न..न आप इस शख्स को तख्तनशीं कतई न समझिएगा. ये तख्त पर बैठा जरूर है, लेकिन तुगलक नहीं है. ये तो वो आदमी है, जिसके जेहन में न जाने ऐसे कितने तुगलकों की कहानियां परतों की शक्ल में है और ये भी कि तवारीख (इतिहास) लिखने वालों ने उनके लिए क्या दर्ज कर रखा है. सिर्फ तुगलक क्यों, ये वो शख्स है जो सुनाने पर आए तो सब सुनाता है. दरवेशों के किस्से, मजनुओं का हाल, बीती कोई बात, दिल के जज्बात. मजलूमों का दर्द और जख्मी के जख्म भी उसकी दास्तान में जगह पाते हैं.
बीता शनिवार ऐसे ही एक दास्तानगो की सोहबत में बीता. नाम महमूद फारूकी... और जब फारूकी साहब ने दास्तानगोई की हर रस्म को निभाते हुए किस्सा कहना शुरू किया तो जानते हैं क्या किया... बड़े ही नत भाव से दोनों हाथ जोड़े और कहा- ये दास्तान जिसकी है और वो जिस दास्तान का हिस्सा है, उसे जब मैं आपके सामने पेश करूं तो मेरा फर्ज बनता है कि उसे याद करूं जो इस दुनिया में हर दास्तान की वजह है. जो उसकी शुरुआत है और खात्मा भी. वो कौन? वो है नारायण...
नारायणं नमस्कृत्य नरं चैव नरोत्तमम्. देवीं सरस्वतीं व्यासं ततो जयमुदीरयेत्.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








