
किस्मत हो तो ऐसी, इस शख्स की एक नहीं दो बार लगी लॉटरी, बन गया करोड़पति
AajTak
कैरोलिना केनो लॉटरी गेम में अपनी किस्मत आजमाने वाले उत्तरी कैरोलिना के एक व्यक्ति ने दूसरी बार 100,000 डॉलर यानी की लगभग 74,37,930 रुपये जीत लिया जो बीते सात सालों में उसका दूसरा सबसे बड़ा लॉटरी पुरस्कार है.
लोग कई बार सोचते हैं कि काश उनकी लॉटरी लग जाए जिससे उनकी किस्मत बदल जाएगी. हालांकि ज्यादातर लोग इतने भाग्यशाली नहीं होते लेकिन अमेरिका में एक ऐसा भी शख्स है जिसकी दूसरी बार भी लॉटरी लग गई. (तस्वीर - Getty) कैरोलिना केनो लॉटरी गेम में अपनी किस्मत आजमाने वाले उत्तरी कैरोलिना के एक व्यक्ति ने दूसरी बार 100,000 डॉलर यानी की लगभग 74,37,930 रुपये जीत लिया जो बीते सात सालों में उसका दूसरा सबसे बड़ा लॉटरी पुरस्कार है. (तस्वीर - Dewey Croom) डेवी क्रूम ने नॉर्थ कैरोलिना एजुकेशन लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि उन्होंने रविवार को मैरियन में शुगर हिल फूड मार्ट से लॉटरी टिकट खरीदा था, लेकिन उन्होंने तुरंत परिणामों की जांच नहीं की. (तस्वीर - Getty)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











