
किस्मत बदल देते हैं ये रत्न, धन की नहीं रहेगी कमी, जानें फायदे
AajTak
हर व्यक्ति के जीवन में रत्न विशेष प्रभाव डालते हैं. आर्थिक तंगी हो या फिर भाग्य साथ नहीं दे रहा हो. रत्न धारण करने से बिगड़े काम बन जाते हैं. वैदिक ग्रंथों में रत्नों के प्रभाव और उनकी शक्ति के बारे में उल्लेख मिलता है.
हर व्यक्ति के जीवन में रत्न विशेष प्रभाव डालते हैं. आर्थिक तंगी हो या फिर भाग्य साथ नहीं दे रहा हो. रत्न धारण करने से बिगड़े काम बन जाते हैं. वैदिक ग्रंथों में रत्नों के प्रभाव और उनकी शक्ति के बारे में उल्लेख मिलता है. ऐसे ही कई रत्न हैं, जिन्हें धारण करने से धन की कमी नहीं रहती है. रत्नों में केंद्रित ऊर्जाएं उन ग्रहों और सितारों को प्रभावित करती हैं जिनसे ये जुड़े हुए होते हैं. रत्न शास्त्र में कुछ ऐसे रत्नों का जिक्र है, जिनको धारण करने से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है. जानिए ऐसे रत्नों के बारे में- ग्रीन एवेंट्यूरिन (Green Aventurine) यह रत्न बेहद खास माना जाता है. खोए हुए धन को वापस दिलाने में मदद करता है. इस रत्न को ध्यान करते समय हृदय चक्र के पास रखने की सलाह दी जाती है. यदि आप कोई नया उद्यम या नया काम शुरू कर रहे हैं तो यह एक बेहतरीन साथी के रूप में काम कर सकता है. इसे 'भाग्य ताबीज' भी कहा जाता है, नाम के अनुरूप ये निश्चित रूप से फल देता है. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) सिट्रीन स्टोन (Citrine stone)- सिट्रीन स्टोन यानि सुनहरा रत्न इसे 'द लक मर्चेंट स्टोन' के रूप में भी जाना जाता है. ये स्टोन क्राउन चक्र को सक्रिय करता है. इसका उपयोग वित्तीय लाभ और धन अर्जित करने के लिए किया जाता है. इस रत्न को पर्स और तिजोरी में रखने की सलाह दी जाती है. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











