
किसी ने लुटाए 60 हजार तो किसी ने 2 लाख... इजरायली मशीन से जवान बनने निकले 'बुजुर्गों' की आपबीती
AajTak
कानपुर में बूढ़ों को जवान बनाने का झांसा देकर एक दंपति ने दर्जनों लोगों को 35 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया और फरार हो गए. इजरायली टाइम मशीन के जरिए बूढ़े से जवान बनने का सपना देखने वाले ऐसे लोगों ने अपनी आपबीती सुनाई है जिन्होंने दंपत्ति के झांसे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई लुटा दी लेकिन उनके हाथ सिर्फ निराशा ही आई.
दुनिया में ऐसा कोई शख्स नहीं है जिसे फिर से जवान होने की चाहत न हो, लेकिन यूपी के कानपुर में कुछ लोगों के नौजवान रहने की ख्वाहिश को ही एक दंपति ने अपनी कमाई का जरिया बना लिया और दर्जनों लोगों को 35 करोड़ रुपये का भारी भरकम चूना लगाकर रफू चक्कर हो गए.
किसी ने दिए 90 हजार तो किसी ने 2 लाख
कानपुर के इस क्लीनिक में जवान बनने की चाहत में लोग कोई भी कीमत देने को तैयार थे. यही वजह है कि किसी ने 10 हजार, किसी ने 90 हजार तो किसी ने अपने 2 लाख रुपये गंवा दिए और जब तक उन्हें इसकी भनक लगी तब तक उनके साथ ठगी का खेल हो चुका था.
टाइम मशीन के जरिए जवान करने का झांसा
दरअसल इजरायली टाइम मशीन के जरिए बूढों को जवान बनाने का फॉर्मूला लेकर पति-पत्नी राजीव दुबे और रश्मि दुबे ने रिवाइवल वर्ल्ड नाम की दुकान खोली और उसका खूब प्रचार किया. 60 साल के बुजुर्गों को भी 25 साल का नौजवान बना देने का झांसा देकर दर्जनों लोगों से कुल 35 करोड़ रुपये ठगकर फरार हो गए.
जवान बनने निकले बुजुर्गों की आपबीती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










