
किसी को इंटेलिजेंस का जिम्मा, कोई बना चीफ ऑफ स्टाफ... टीम ट्रंप की 4 'वंडर वुमन' की कहानी
AajTak
जनवरी 2025 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले डोनाल्ड ट्रंप जोर-शोर से अपनी टीम का गठन करने में लगे हैं. इस बीच उन्होंने अपनी टीम में कई महिलाओं को जगह दी हैं. लेकिन हम आपको यहां उनकी टीम की चार वंडर वुमेन के बारे में बताने जा रहे हैं.
डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस पहुंचाने में एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगाने वालों के नाम सभी की जुबां पर हैं. टेस्ला सीईओ एलॉन मस्क से लेकर रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर और हल्क होगान के बारे में सभी को पता है. लेकिन ट्रंप की टीम की वंडर वुमेन्स के बारे में लोगों को कम जानकारी है. ऐसे में हम आपको यहां ट्रंप कार्यकाल 2.0 की अब तक की चार टॉप वुमेन के बारे में बताने जा रहे हैं.
सबसे पहले जिक्र करते हैं हवाई की पूर्व सांसद तुलसी गबार्ड का. अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी को ट्रंप ने राष्ट्रीय खुफिया (National Intelligence) विभाग का निदेशक बनाया है. डेमोक्रेटिक पार्टी से रिपब्लिकन पार्टी में शिफ्ट होने वाली तुलसी ने राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप का समर्थन किया था.
उन्होंने 2022 में डेमोक्रेटिक पार्टी छोड़कर निर्दलीय के तौर पर 2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ा था. लेकिन बाद में इस रेस से बाहर हो गई थीं. वह प्राउड हिंदू हैं और अक्सर पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार की निंदा करती हैं. वह खुफिया मामलों पर व्हाइट हाउस की सलाहाकार भी होंगी और अमेरिका की 18 जासूसी एजेंसियों का कामकाज देखेंगी.
ट्रंप ने न्यूयॉर्क सीनेटर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत पद के लिए एलिस स्टेफैनिक का चुनाव किया है. एलिस दरअसल ट्रंप की कट्टर समर्थक हैं. उन्होंने हॉर्वर्ड से पढ़ाई की है और पूर्व राष्ट्रपति बुश के कार्यकाल में भी उनके प्रशासन में काम कर चुकी हैं.
ट्रंप ने उनके चुनाव का ऐलान करते हुए उन्हें America's First Fighter कहा था. वह भी ट्रंप की भरोसेमंद हैं. 2019 में महाभियोग के दौरान भी वह ट्रंप के लिए वफादार बनी रही थीं. वह इजरायल की भी मुखर समर्थक हैं. वह एंटी इजरायल प्रोटेस्ट की अगुवाई करने वाली यूनिवर्सिटीज को लेकर आक्रामक रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप की टीम की एक अन्य वंडर वुमेन क्रिस्टी नोएम हैं. डकोटा की गवर्नर क्रिस्टी को ट्रंप ने अपने कार्यकाल में होमलैंड सिक्योरिटी मिनिस्टर बनाया है. वह 2018 में पहली बार दक्षिण डकोटा की पहली महिला गर्वनर बनीं थीं. 2018 के चुनाव में उनको तत्कालीन राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन मिला था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










