
किसान नेता डल्लेवाल की हेल्थ रिपोर्ट में चिंता की बात नहीं: SC से बोली पंजाब सरकार
AajTak
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने कहा,
हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन (Farmers Protest) को लेकर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सारी रिपोर्ट देखी. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने गुरुवार को हुई सुनवाई में पंजाब सरकार से कहा था कि वो डल्लेवाल की हेल्थ रिपोर्ट कोर्ट के सामने लाए. पंजाब सरकार ने डल्लेवाल की हेल्थ रिपोर्ट अदालत के सामने पेश की.
पंजाब सरकार ने कहा कि डल्लेवाल की ECG नॉर्मल है, सभी पैरामीटर लिमिट मे हैं. उनके हार्ट मे कोई दिक्कत नहीं है. पंजाब सरकार के एजी गुरमिंदर सिंह ने कोर्ट को बताया कि डल्लेवाल अब सहयोग कर रहे हैं.
पंजाब सरकार की दलील पर कोर्ट ने क्या कहा?
पंजाब सरकार की पैरवी करते हुए राज्य के AG ने कहा कि डल्लेवाल भी अब मेडिकल जांच में सहयोग कर रहे हैं. कोर्ट ने कहा कि डल्लेवाल की हालत पर निगरानी के लिए उन्हें धरने वाली जगह के पास बनाए गए अस्थायी अस्पताल में शिफ्ट किया जाए. राज्य के डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी इसे लेकर हलफनामा दायर करें.
वकील ने कहा कि हम इस बारे में सरकार से निर्देश लेकर आपको बताएंगे.
कोर्ट ने दिया था जांच के आदेश

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










