
'किसान नहीं, मुफ्त की खाने वाला अपराध करता है', बिहार क्राइम पर ADG के बयान को डिप्टी CM विजय सिन्हा ने बताया गलत
AajTak
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने एडीजी के उस बयान की आलोचना की है, जिसमें उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध को किसानों से जोड़ा था. डिप्टी सीएम ने कहा कि किसान अन्नदाता है... किसान मेहनत कर के खाते हैं और खिलाता है. किसान अपराध नहीं करता, बल्कि जो मुफ्त में खाते हैं और खिलाते हैं, वो अपराध की बात करते हैं. साथ ही उन्होंने एडीजी के बयान को अनुचित बताया है.
बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) के एक बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसान अपराधी नहीं, बल्कि अन्नदाता है जो अपनी मेहनत से न केवल खुद का पेट भरता है, बल्कि पूरे देश को खिलाता है.
डिप्टी सीएम ने एडीजी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसान अन्नदाता है... किसान मेहनत कर के खाते हैं और खिलाता है. किसान अपराध नहीं करता, बल्कि जो मुफ्त में खाते हैं और खिलाते हैं, वो अपराध की बात करते हैं. हमने एडीजी का बयान नहीं सुना, पर उनका बयान उचित नहीं है... किसान का अपराध से कोई नाता नहीं है.
विजय सिन्हा ने ये बयान बिहार में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर एडीजी द्वारा दिए गए एक कथित बयान के संदर्भ में दिया है, जिसमें एडीजी ने किसानों को अपराध से जोड़ा था.
क्या बोले ADG लॉ एंड ऑर्डर
एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर), कुंदन कृष्णन ने कहा कि कई हत्याएं हो रही हैं, बिहार में और इस मई-जून में हत्याओं की वारदात पहले से होती आई हैं. जब तक बरसात नहीं होती है, ये सिलसिला जारी रहता है. क्योंकि ज्यादातर किसानों को कोई काम नहीं रहता है. बारिश होने के बाद किसान व्यस्त हो जाते हैं और घटनाएं कम हो जाती हैं. एडीजी के इस बयान पर डिप्टी सीएम ने प्रतिक्रिया दी है.
आपको बता दें कि निजी अस्पताल में हुई हत्या पर ऐसे बयान देने वाले एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अकेले नहीं, बल्कि बिहार में बीजेपी के सहयोगी दल नेता और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी और जेडीयू नेता लल्लन सिंह ने भी इसी तरह का बयान दिया है.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











