
किसान ध्यान दें, यहां पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे 10 हजार सोलर पंप
AajTak
UP Farmers To Get Solar Pump: योगी सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने एक समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि सरकारी ट्यूबवेल खराब होने पर उनको 36 घंटों के अंदर ठीक किया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने 10000 सोलर पंप पूरे यूपी में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिए जाने की भी घोषणा की है.
UP Government Plans To Give Solar Pump To Farmers: देश के कई राज्यों में इस वक्त गिरता हुआ भूजल स्तर चिंता का विषय बना हुआ है. ऐसे में फसलों की सिंचाई प्रभावित न हो इसके लिए तरह-तरह के विकल्पों पर काम किया जा रहा है. इसी कड़ी में योगी सरकार ने प्रदेश भर में 10000 सोलर पंप पहले आओ पहले पाओ के आधार पर देने का फैसला किया है.
36 घंटे के अंदर ठीक किए जाएंगे खराब ट्यूबवेल
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने एक समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि सरकारी ट्यूबवेल खराब होने पर उनको 36 घंटों के अंदर ठीक किया जाएगा. अगर इस मामले में देरी होती है तो संबंधित विभाग की इसके प्रति जवाबदेही होगी. इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को बिजली की आपूर्ति को सुनिश्चित किए जाने और गोल्डन कार्ड जल्द बनाने के निर्देश दिए हैं.
किसानों के लिए राहत
बता दें कि 10000 सोलर पंप दिए जाने की घोषणा किसानों के लिए राहत लेकर आई है. इस बार प्रदेश में बारिश समान्य से भी कम दर्ज की गई है. ऐसे में फसलों की सिंचाई प्रभावित हो सकती है. बिजली की समस्या भी इधर कुछ महीने में सामने आई है. ऐसे में सोलर पंप के सहारे किसानों की सिंचाई की समस्या का समाधान हो सकता है. साथ ही उपज में भी कमी नहीं आएगी और किसानों की आय भी प्रभावित नहीं होगी.
डॉक्टरों की कमी जल्द होगी पूरी

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









