
किसान के जनधन खाते में आये 15 लाख रुपये, सरकारी पैसा समझकर बनवा लिया घर, लेकिन...
AajTak
महाराष्ट्र के औरंगाबाद के एक किसान के जनधन खाते में जब 15 लाख रुपये आ गए, तो उसने सोचा कि यह सरकार ने दिए हैं. किसान ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर शुक्रिया भी अदा किया. उस किसान ने इसे अपना पैसा समझकर इसका इस्तेमाल शुरू किया और घर बनवाने में 9 लाख रूपए खर्च कर डाले. लेकिन 5 महीने बाद जो किसान के साथ हुआ उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था. पैठण तालुका के दावरवाड़ी के एक किसान ज्ञानेश्वर जनार्दन औटे को बैंक की तरफ से एक नोटिस आया, जिसमें लिखा गया था कि यह रकम उसके खाते में गलती से डाल दी गई है. इसलिए उसे वह रकम अब लौटानी पड़ेगी. देखें ये रिपोर्ट.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











