
किसानों के समर्थन के बाद मिया खलीफा ने इस भारतीय एक्टिविस्ट को लेकर किया पोस्ट
AajTak
पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा पिछले कुछ समय से भारत में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन के बाद से ही कई ट्रोल्स के निशाने पर हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक एक्टिविस्ट की स्टोरी को भी शेयर किया है.
पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा पिछले कुछ समय से भारत में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन के बाद से ही कई ट्रोल्स के निशाने पर हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक एक्टिविस्ट की स्टोरी को भी शेयर किया है. उन्होंने एक डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर विभु ग्रोवर के इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर किया है जो मजदूर संगठन में काम करने वाले एक्टिविस्ट शिव कुमार के जन्मदिन के दिन की गई है. ये पोस्ट 16 फरवरी को शेयर की गई है. इस पोस्ट में लिखा था कि आज शिव का बर्थ डे है और आज वो जेल में एक महीना पूरा कर रहा है. 16 फरवरी को हरियाणा पुलिस ने शिव को गैर-कानूनी तरीके से अरेस्ट कर लिया था. शिव के दोस्तों और परिवार को भी नहीं बताया गया कि वो कहां पर है. उसकी गिरफ्तारी की सबसे पहली खबर 31 जनवरी को साझा की गई थी. 24 जनवरी को पुलिस के कुछ लोग आकर उसकी मां को कह गए थे कि शिव आए तो उसे थाने भेज देना लेकिन उसे 16 जनवरी को ही अरेस्ट कर लिया गया था. इस पोस्ट में आगे लिखा था कि शिव के दोस्त बताते हैं कि जब नौदीप कौर को अरेस्ट किया गया था उस दौरान शिव कुमार कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया गया भी नहीं था क्योंकि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी. हालांकि इस गिरफ्तारी का सबसे डरावना हिस्सा ये है कि अरेस्ट होने के एक महीने बाद तक भी उसे एक बार भी अपने परिवार, दोस्तों या वकील से मिलने नहीं दिया गया है. जब वे 2 फरवरी को उससे मिलने गए तो शिव की फैमिली को कहा गया कि वो 15 दिनों के लिए क्वारनटीन है.
भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











