
किश्तवाड़ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, दोनों तरफ से फायरिंग
AajTak
जम्मू-कश्मीर में एक सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई. किश्तवाड़ इलाके में दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई है जिसके बाद सेना ने इलाके को घेर लिया है. इससे पहले सितंबर महीने में चटरू के नैदघम इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ शुरू हो गई. दोनों तरफ से गोलीबारी हुई है. इसको लेकर अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को किश्तवाड़ जिले में एक तलाशी अभियान चलाया जा रहा था जिस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, 'आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी के आधार पर, सुरक्षा बलों ने चटरू में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था. उन्होंने कहा कि दोनों ओर से कुछ राउंड गोलीबारी हुई है.'
लगातार आतंकी कर रहे हमला
पिछले दो महीनों के दौरान किश्तवाड़ के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ कई बार मुठभेड़ हुई है. इससे पहले 13 सितंबर को चटरू के नैदघम इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे.
अभी चार दिनों पहले भी राजौरी जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एक मुठभेड़ हुई थी. खुफिया इनपुट के आधार पर राजौरी के थानामंडी के मनियाल गली इलाके में सुरक्षाबलों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया था जिस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी.
एनकाउंटर में मारे गए थे दो आतंकी

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










