
'किले से रिहायशी इलाके की ओर दागी तोप...', ईरान के समर्थन में लगाए भड़काऊ नारे, रायसेन के वीडियो पर बड़ा बवाल
AajTak
MP के रायसेन जिले में ऐतिहासिक किले की प्राचीर से तोप चलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया है. ईरान-इजरायल युद्ध के तनावपूर्ण माहौल के बीच इस वीडियो को जिस कैप्शन और नारों के साथ पोस्ट किया गया, उसने सुरक्षा और सांप्रदायिक संवेदनशीलता को लेकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है.
मध्य प्रदेश के रायसेन किले का एक बेहद संवेदनशील वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में 4 युवक किले की प्राचीर पर खड़े होकर 'अल्लाह-हू-अकबर' के नारे लगा रहे हैं और माचिस से एक देसी तोप में आग लगाते दिख रहे हैं. तोप चलते ही पूरा इलाका धुएं से भर जाता है.
यह वीडियो 'दानिश स्टार' नाम की सोशल मीडिया आईडी से पोस्ट किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, "भारत के मुसलमान न कल डरे थे, न आज डरेंगे." साथ ही इसमें ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का संदर्भ देते हुए ईरान का साथ देने की बात कही गई है.
प्रियंक कानूनगो का तीखा हमला राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने इस वीडियो पर कड़ी नाराजगी जताई और सोशल मीडिया पर लिखा, "मध्य प्रदेश के रायसेन में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित किले से रिहायशी बस्ती के ऊपर देसी अवैध तोप चलाई गई है. लफंगों के खिलाफ गैर-कानूनी हथियार बनाने, गोला बारूद चलाने और दहशत फैलाने के लिए केस दर्ज होना चाहिए. एएसआई और स्थानीय प्रशासन हिंदुओं को महादेव मंदिर जाने से रोकने में ऊर्जा लगाते हैं, लेकिन ऐसी हरकतों पर चुप हैं." देखें VIDEO:-
उन्होंने आगे चेतावनी दी कि वे इस मामले में अधिकारियों को नोटिस भेज रहे हैं और उन्हें कर्तव्य पालन न करने का हिसाब देना होगा.
प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी वीडियो वायरल होने के बाद रायसेन का प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है. तहसीलदार भरत मांडरे ने पुष्टि की है कि वीडियो की जानकारी मिली है और पुलिस को सूचित कर दिया गया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह वीडियो कब का है और इसे पोस्ट करने वाले युवाओं का उद्देश्य क्या था.
हालांकि, स्थानीय सूत्रों का कहना है कि रायसेन में रमजान के दौरान रोजा खोलने (इफ्तार) की सूचना देने के लिए तोप चलाने की पुरानी परंपरा है, लेकिन इसे जिस तरह से पेश किया गया, उसने विवाद खड़ा कर दिया है.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











