
किर्गिस्तान में फंसे 40 से अधिक भारतीय कामगार, PM मोदी और योगी से सुरक्षित वापसी की अपील
AajTak
श्रमिकों ने आरोप लगाया है कि उन्हें अच्छा भोजन और पानी नहीं दिया जा रहा है. जिस स्थान पर वे फंसे हुए हैं, वहां शौचालय की कोई सुविधा नहीं है. वहां के स्थानय अधिकारियों द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है, परेशान किया जा रहा है और यहां तक कि पीटा भी जा रहा है. एजेंट ने प्रति माह 250 डॉलर दिलवाने का वादा किया था.
किर्गिस्तान में फंसे भारतीय कामगारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षित वापसी की अपील की है. यूपी और बिहार के 40 से अधिक भारतीय कामगार दो महीने से अधिक समय से किर्गिस्तान में फंसे हुए हैं. फंसे हुए श्रमिकों ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि एक ट्रैवल एजेंट उन्हें रूस में नौकरी देने के बहाने किर्गिस्तान ले गया. श्रमिकों को आश्वासन दिया गया कि किर्गिस्तान पहुंचने पर उन्हें जरूरी वीजा मिलेगा और एक कपड़ा कारखाने में काम करने के लिए रूस भेजा जाएगा.
श्रमिकों के मुताबिक, वादे धरे के धरे रह गए. बाद में उन्हें पता चला कि उनके साथ फ्रॉड किया गया है. फंसे हुए श्रमिकों द्वारा किए गए दावों के अनुसार, अब उन्हें किर्गिस्तान में घरेलू नौकर के रूप में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है.
एजेंट ने प्रति माह 250 डॉलर दिलवाने का वादा किया था उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें अच्छा भोजन और पानी नहीं दिया जा रहा है. जिस स्थान पर वे फंसे हुए हैं, वहां शौचालय की कोई सुविधा नहीं है. वहां के स्थानय अधिकारियों द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है, परेशान किया जा रहा है और यहां तक कि पीटा भी जा रहा है. एजेंट ने प्रति माह 250 डॉलर दिलवाने का वादा किया था. गारमेंट फैक्ट्री में काम का था ऑफ़र मजदूरों द्वारा इंडिया टुडे को दी गई जानकारी के मुताबिक ट्रैवल एजेंट मुंबई का है और उसका नाम मोहम्मद अफाक खान है. श्रमिकों ने दिल्ली से किर्गिस्तान के लिए सीधी उड़ान भरी थी. श्रमिकों को बताया गया था कि वे एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करेंगे, हालांकि, अब किर्गिस्तान में उन्हें घरेलू नौकर (रसोइया, चौकीदारी सहित अन्य घरेलू काम) के रूप में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है.
उन्होंने इस मुद्दे को अपने एजेंट के सामने उठाने की कोशिश की लेकिन कोई हल नहीं निकला. जब भी वे आवाज उठाते हैं तो उन पर हमला किया जाता है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






