
किराये पर दूल्हा मंगाकर लड़की ने की 'शादी', एक्स बॉयफ्रेंड को देना था दर्द
AajTak
जर्मनी में एक स्टूडेंट अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद इतना ज्यादा परेशान हो उठी कि उसने एक बेहद अजीबोगरीब कदम उठाने का फैसला किया.
जर्मनी में एक स्टूडेंट अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद इतना ज्यादा परेशान हो उठी कि उसने एक बेहद अजीबोगरीब कदम उठाने का फैसला किया. बॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए तड़प रही इस छात्रा ने अपनी पूरी कहानी को टिकटॉक पर शेयर किया है और ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में बिजनेस मैनेजमेंट की 24 वर्षीय छात्रा सारा विलार्ड का अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ, तो उसने शादी करने की योजना बनाई, लेकिन ये शादी महज बॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए थी, इसलिए उसने किराये पर दूल्हा मंगवाया. इस पूरी कहानी का उसने खुद खुलासा किया है.
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









