
किराएदार ने 3 साल की 'लाडो' का किया अपहरण, 500 रुपये में सैक्स रैकेट अड्डे पर बेची, 16 दिन बाद ऐसे मिली
AajTak
पटना में 16 दिन पहले बच्ची का अपहरण कर महज 500 रुपये में सैक्स रैकेट के अड्डे पर बेच दिया गया. पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि बच्ची का अपहरण किराएदार ने ही किया था.
बिहार की राजधानी पटना में मानव तस्करों ने 3 साल की बच्ची का अपहरण कर उसे सेक्स रैकेट के अड्डे पर महज 500 रुपये में बेच दिया. लेकिन पुलिस ने अपहरण के 16 दिन बाद की बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है. साथ ही इस मामले में दो महिलाओं सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
पुलिस के मुताबिक, 22 जून को पीरबहोर थाना इलाके से लाडो नामक 3 साल की बच्ची अचानक गायब हो गई थी. परिजनों ने किराएदार शबीर खान पर अपहरण का आरोप लगाया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाके में लगे CCTV कैमरों को खंगाला तो पाया कि बच्ची शबीर खान के साथ ही थी.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और फिर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी ने बच्ची को पटना स्टेशन पर भीख मांगने वाली रुकमणी देवी नामक महिला को महज 500 रुपये में बेच दिया. जब रुकमणी देवी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि रेखा नाम की महिला के पास वह बच्ची है. लेकिन उसे रेखा देवी का पता नहीं मालूम था.
कस्टमर बन बच्ची को बचाया इसी बीच, पटना के लालजीटोला के एक मकान से लगातार बच्ची के रोने की आवाजें आ रही थीं. सामाजिक संस्था से जुड़े लोगों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने पता लगाया कि यहां सैक्स रेकेट चलाया जाता है. वे कस्टमर बनकर सैक्स रेकेट के उस अड्डे पर गए. उन्होंने बच्ची को वहां देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने बच्ची को बरामद किया और पता चला कि यह वही बच्ची है जिसके अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई गई थी.
आरोपियों से पूछताछ जारी पुलिस ने बच्ची को परिजनों को सौंप दिया है. वहीं, आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार लोगों में शबीर खान, रुकमणी देवी और रेखा देवी शामिल हैं. रेखा देवी बच्चा चोर गिरोह की सरगना बताई जा रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







