
'किम जोंग उन का हाल...', शपथ लेते ही ट्रंप ने अपने सैनिकों से पूछ लिया ऐसा सवाल
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने पद की शपथ लेने के बाद परंपरा के अनुसार कई बॉल्स में हिस्सा लिया. कमांडर इन चीफ बॉल के दौरान उन्होंने अपने सैनिकों से उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के बारे में पूछ लिया.
अमेरिका में नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पद की शपथ ले ली है. शपथ लेने के बाद उन्होंने परंपरा के मुताबिक, व्हाइट हाउस में आयोजित तीन इवेंट्स (जिन्हें बॉल कहा जाता है) में हिस्सा लिया. ट्रंप ने कमांडर इन चीफ बॉल में दक्षिण कोरिया में तैनात अमेरिकी सैनिकों से सैटेलाइट के माध्यम से बात भी की. इस दौरान उन्होंने सैनिकों से जो सवाल पूछा, उसकी खूब चर्चा हो रही है.
ट्रंप ने बॉल के दौरान दक्षिण कोरिया में तैनात अमेरिकी सैनिकों से उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन के बारे में पूछ लिया. अमेरिका और दक्षिण कोरिया दोनों ही देश उत्तर कोरिया और उसके शासक किम को अपना दुश्मन मानते हैं. समाचार एजेंसी एपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने अपने सैनिकों से पूछा, 'किम जोंग उन कैसे हैं? किम का हाल कैसा है?'
ट्रंप ने इसी दौरान कहा कि किम बुरे इरादों वाले कठोर इंसान हैं लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि एकांतप्रिय तानाशाह के साथ उनके अच्छे संबंध हैं.
ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान किम से आमने-सामने की मुलाकात की थी. उत्तर कोरिया के परमाणु महत्वाकांक्षों और क्षेत्र में अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ टकराव के बावजूद ट्रंप ने किम की तारीफ की थी.
तलवार से काटी केक, खूब नाचे ट्रंप
ट्रंप कमांडर इन चीफ बॉल के दौरान केक काटने से पहले सैन्य तलवार हाथ में लेकर खूब नाचे. बड़ी सी केक पर अमेरिका के सैन्य शाखाओं की मुहरें बनी हुई थीं. उन्होंने तलवार की मदद से ही केक काटी. इस दौरान उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी ऊषा वेंस मौजूद थी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









