
किन्नर के घर डकैती के मामले में तीन गिरफ्तार, डेढ़ लाख कैश और ज्वैलरी बरामद
AajTak
लक्ष्मी नगर के तेजतर्रार एसएचओ धनंजय प्रताप सिंह को इस केस को सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में किन्नर के घर हुई चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर डेढ़ लाख कैश और 15 लाख की ज्वैलरी बरामद की. डीसीपी दीपक यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोइन अहमद, कमलनाथ और विवेक के तौर पर हुई है. 16 फरवरी को दिल्ली के नारायण नगर में रहने वाली किन्नर रीना के घर रात करीब 3:30 बजे चोरों ने धावा बोला और घर से डेढ़ लाख रुपए कैश और 15 लाख रुपए की ज्वैलरी लेकर फरार हो गए. लक्ष्मी नगर के तेज-तर्रार एसएचओ धनंजय प्रताप सिंह को इस केस को सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस ने 30 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे और उनकी फुटेज को खंगाला. सीसीटीवी फुटेज के जरिए दो संदिग्ध की पहचान की गई.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











