
किचन में धनिया पत्ती नहीं है... मिनट में डिलीवरी, जानिए कितना बड़ा है क्विक कॉमर्स का बिजनेस
AajTak
मिनटों में किचन से लेकर घर में इस्तेमाल होने वाले रोजमर्रा के किसी भी सामान को चुटकियों में आप तक पहुंचाने वाला ये सेगमेंट अब लोगों के रोजाना के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है.
भारत में बीते 2 साल के दौरान ग्रोथ के मामले में क्विक कॉमर्स (quick commerce) ने ई-कॉमर्स (E-Commerce) सेक्टर को मीलों पीछे छोड़ दिया है. मिनटों में किचन से लेकर घर में इस्तेमाल होने वाले रोजमर्रा के किसी भी सामान को चुटकियों में आप तक पहुंचाने वाला ये सेगमेंट अब लोगों के रोजाना के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है.
यही वजह है कि फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म क्रिसियम की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत का क्विक कॉमर्स सेक्टर बीते 2 साल में बिक्री में 280 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ हासिल करने में कामयाब रहा है.
छोटे शहरों में भी क्विक कॉमर्स के बढ़ते कदम
रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में क्विक कॉमर्स की ग्रॉस मर्केंडाइज वैल्यू 2021-22 के आधा अरब डॉलर से बढ़कर 2023-24 में 3.3 अरब डॉलर हो गई है और 2029 तक इसके 9.95 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है. 2024-2029 के दौरान इसके साढ़े 4 परसेंट से ज्यादा की CAGR से बढ़ने की उम्मीद है.
कम समय सीमा में छोटे ऑर्डर को तेजी से डिलीवर करने की इसकी क्षमता ने पारंपरिक ई-कॉमर्स के मुकाबले तेजी गति से तरक्की की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि जहां भारत का ई-कॉमर्स सेक्टर 14 परसेंट की सालाना दर से बढ़ रहा है. वहीं क्विक कॉमर्स ने 2023-24 के दौरान 73 परसेंट की शानदार ग्रोथ दर्ज की है.
ई-कॉमर्स के मुकाबले क्विक कॉमर्स का बिजनेस कम

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











