
कास्टिंग काउच फेस कर चुके हैं Rithvik Dhanjani, बोले- डायरेक्टर ने तंग गलियों में ले जाकर मेरे साथ गलत चीज की
AajTak
ऋत्विक नहीं जानते थे कि भविष्य में उनके लिए चीजें खराब होने वाली हैं. जूम ओपन हाउस में बातचीत के दौरान ऋत्विक ने पूरा किस्सा बताया. ऋत्विक ने कहा कि वह डायरेक्टर मुझे तंग गलियों में लेकर गया.
समय-समय पर हम सभी ने इंडस्ट्री में सेलेब्स को कास्टिंग काउच का शिकार होते देखा है. इनके एक्स्पीरियंस काफी खराब रहे हैं. इन्हीं में से एक ऋत्विक धनजानी भी हैं. टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी का काफी खराब कास्टिंग काउच एक्स्पीरियंस रहा. साल 2018 में ऋत्विक संग एक कास्टिंग डायरेक्टर ने अपनी हद पार करने की कोशिश तक कर डाली थी. दरअसल, ऋत्विक लाइन में खड़े हुए थे. इसी दौरान एक डायरेक्टर ने उन्हें देख लिया. बस फिर देर किस बात की थी, एक्टर को उन्होंने अपने पास बुलाया. पांच मिनट की परफॉर्मेंस देखने के बाद डायरेक्टर ने कहा कि उन्हें आसानी से यह रोल मिल जाएगा, अगर वह उनकी कंपनी के लिए काम करना शुरू कर दें तो. ऋत्विक उस समय काम ढूंढ रहे थे, वह डायरेक्टर की कंपनी के लिए काम करने को तैयार हो गए.













