
काशी विश्वनाथ धाम में बना रिकॉर्ड, 2 साल में 12 करोड़ से अधिक लोगों ने किए दर्शन
AajTak
बाबा विश्वनाथ दरबार में 6 दिसंबर 2023 तक 12 करोड़ 92 लाख 24 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं. दिसंबर अंत तक यह संख्या 13 करोड़ पार करने का अनुमान है. बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे एक श्रद्धालु ने बताया कि यहां आने पर बहुत ही अच्छा लगता है.
बाबा विश्वनाथ दरबार में बीते दो साल में रिकॉर्ड संख्या में भक्त पहुंचे हैं. काशी कॉरिडोर बनने के बाद 12 करोड़ 92 लाख से अधिक श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम दर्शन करने पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसंबर 2021 को काशी कॉरिडोर का लोकार्पण किया था.
उसके बाद से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिली है. प्रतिदिन लाखों भक्त बाबा के दरबार में दर्शन करने आ रहे हैं. विशेष अवसरों और सावन के महीने में ये संख्या कई गुना बढ़ जाती है. काशी विश्वनाथ धाम ने दो वर्षों में यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या की लिस्ट जारी की है.
'सबकी मन्नत पूरी होती है और शांति मिलती है'
लिस्ट के अनुसार, 6 दिसंबर 2023 तक 12 करोड़ 92 लाख 24 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं. दिसंबर अंत तक यह संख्या 13 करोड़ पार करने का अनुमान है. बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे एक श्रद्धालु ने बताया कि यहां आने पर बहुत ही अच्छा लगता है. यहां सबकी मन्नत पूरी होती है और शांति मिलती है. यहां हर चीज की सुविधा है. सब कुछ सिस्टमैटिक ढंग से हो रहा है.
'युवा पीढ़ी भी धर्म के प्रति जागरूक होगी'
एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि वो यहां पहले से आता रहा है. हालांकि अब काफी बदलाव हो चुका है. पहले इस तरीके का इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं था. अब बहुत बदलाव देखने को मिल रहा है. जो कि बहुत ही अच्छा लग रहा है. इससे युवा पीढ़ी भी धर्म के प्रति जागरूक होगी.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










