
काली शेरवानी में दिखे जूनियर ट्रंप... उदयपुर की हाईप्रोफाइल शादी के शेयर हो रहे Videos
AajTak
उदयपुर की हाईप्रोफाइल शादी के वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं. दूल्हा-दुल्हन से भी ज्यादा शादी में मेहमान के तौर पर पहुंचे जूनियर ट्रंप की चर्चा है. वो भारतीय परंपरा के मुताबिक हो रही इस शादी को एंजॉय करते देखे गए.
उदयपुर में हो रही हाईप्रोफाइल शादी की झलकियां सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. यहां देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियों का जमावड़ा लगा हुआ है. इस वैवाहिक कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे हैं.
शुक्रवार को बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और वामसी गडिराजू की शाही शादी में शामिल होने उदयपुर पहुंचे जूनियर ट्रंप को कई जगह स्पॉट किया गया. सबसे पहले वह डोबेक एयरपोर्ट पर देखा गया. जहां वह अपने विशेष चार्टर्ड विमान से पहुंचे थे.
हल्दी की रस्म के साथ शुरू हुआ वैवाहिक कार्यक्रम 21 नवंबर से ही नेत्रा मंटेना और वामसी गडिराजू के वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं. दुल्हन नेत्रा व दूल्हा वामसी रविवार को पिछोला झील के बीच स्थित जग मंदिर आइसलैंड पैलेस में 7 फेरे लेंगे. इस विवाहोत्सव की धूम 24 नवंबर तक रहेगी.
काली शेरवानी में नजर आए जूनियर ट्रंप शुक्रवार को ताज लेक पैलेस में हल्दी की रस्में हुईं. इसमें मेहमान पीले कपड़े पहने गीत-संगीत के बीच नाचते दिखाई दिए. सिटी पैलेस के जनाना महल में शुक्रवार को रात 9:30 बजे से देर रात तक बॉलीवुड के कलाकारों ने परफॉर्मेंस दिया. इस दौरान जूनियर ट्रंप भी काली शेरवानी में नजर आए.
सितारों के साथ डांस करते दिखे दूल्हा-दुल्हन खुद राजू मंटेना और उनके बेटी ने जूनियर ट्रंप का स्वागत किया और अपने अन्य मेहमानों से मिलवाते दिखे. राजू मंटेना और जूनियर ट्रंप के मुलाकात की वीडियो काफी वायरल हो रही है. वहीं दुल्हन नेत्रा और दूल्हा वामसी भी बॉलीवुड सितारों के साथ डांस करते दिखाई दिए.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











